विराट कोहली नहीं बल्कि ये भारतीय बल्लेबाज हैं नॉकआउट मुकाबलों का असली मैचविनर

नॉकआउट मैचों में अगर दबाव में ना बिखरने का सबसे अच्छा रिकॉर्ड किसी भारतीय बल्लेबाज के नाम है, तो वो हैं हिटमैन रोहित शर्मा।

28 फरवरी 2012, ऑस्ट्रेलिया का होबार्ट मैदान, भारतीय टीम को ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचने के लिये श्रीलंकाई टीम को बड़े अंतर से हराने की जरुरत थी,
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 320 रन बनाये, फिर विराट कोहली ने सिर्फ 86 गेंदों में 133 रन ठोंक दिये, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने 37वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, ये तो कई बार प्रमाणित हो चुका है, कि विराट कोहली दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन रिकॉर्ड ये भी बताते हैं, कि बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाते हैं, तो आखिर कौन है नॉकआउट मैचों में भारतीय टीम का सबसे बड़ा मैच विनर।

सबसे शानदार औसत
नॉकआउट मैचों में अगर दबाव में ना बिखरने का सबसे अच्छा रिकॉर्ड किसी भारतीय बल्लेबाज के नाम है, तो वो हैं हिटमैन रोहित शर्मा, नॉकआउट मुकाबला यानी किसी भी टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल,
सेमीफाइनल या फिर फाइनल मुकाबला, नॉकआउट में रोहित का औसत 44.84 का है, जिसमें उन्होने दो शतक और दो अर्धशतक भी लगाये हैं, 2015 विश्वकप में रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 137 रनों की पारी खेली थी, इसके साथ ही 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 123 रनों की नाबाद पारी खेली थी, साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्राई सीरीज का फाइनल भी शायद आपको याद होगा, रोहित ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाये थे।

सबसे बड़ा मैचविनर
विश्वकप 2011 के फाइनल मुकाबले में तत्कालीन कप्तान धोनी ने 91 रनों की पारी खेल टीम को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाया था,
नॉकआउट मुकाबले में बल्लेबाजी करने का माही का लंबा अनुभव है, धोनी अब तक 21 नॉकआउट मुकाबलों में 39.75 के औसत से 636 रन बना चुके हैं, जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल है, विश्वकप 2015 के सेमीफाइनल में माही ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 65 रनों की पारी खेली थी।

नॉक आउट मैचों में विराट कोहली
आंकड़े बताते हैं कि भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली का बल्ला नॉकआउट मुकाबलों में नहीं चलता है, विराट का औसत सिर्फ 31.36 का है,
उन्होने नॉकआउट में अब तक कोई शतक नहीं लगाया है, उनके नाम सिर्फ दो अर्धशतक हैं, 2015 विश्वकप के सेमीफाइनल में विराट सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गये थे, तो 2017 चैपिंयस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान  के खिलाफ विराट कोहली ने सिर्फ 5 रन बनाये थे।