हार से टूट गये हैं रोहित शर्मा, सोशल मीडिया के जरिये ऐसे बयां किया दर्द
रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा है कि जब जरुरत थी, तो हम एक टीम की तरह अच्छा खेलने में नाकाम रहे।
भारतीय टीम आईसीसी विश्वकप से बाहर हो चुकी है, लेकिन खिलाड़ी अभी भी हार से नहीं उबरे हैं, सेमीफाइनल में भारतीय टीम को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना भी टूट गया, ऐसे में ना सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि टीम के खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से नाखुश हैं, टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया है।30 मिनट में पलट गया सबकुछ
रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा है कि जब जरुरत थी, तो हम एक टीम की तरह अच्छा खेलने में नाकाम रहे, तीस मिनट के खराब खेल ने हमसे विश्वकप जीतने का मौका छिन लिया,
मेरा दिल इस समय बहुत भारी है, मैं जानता हूं, कि आप भी उसी दौर से गुजर रहे हैं, घर से इतने दूर आप सबका समर्थन बहुत शानदार था, हम जब भी खेले, इस समय इंग्लैंड के ज्यादातर मैदानों को नीले रंग से भर देने के लिये आप सबका शुक्रिया।
वन मैन ऑर्मी की तरह खेले हिटमैन
रोहित का दुखी होना जायज भी लगता है, दरअसल इस पूरे विश्वकप में हिटमैन शानदार फॉर्म में थे, उन्होने 9 पारियों में 5 शतक और एक अर्धशतक लगाया था,
हालांकि सेमीफाइनल में उनका बल्ला नहीं चला, वो सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गये, रोहित एक विश्वकप में पांच शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।
उठ रहे सवाल
टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं, कोई नंबर चार पर मजबूत बल्लेबाज ना होना, तो कोई धोनी को नीचे भेजे जाने पर सवाल खड़े कर रहा है,
विराट कोहली की अगुवाई में लीग मुकाबलों में टीम ने शानदार खेल दिखाया था, लेकिन सेमीफाइनल में हारकर टीम बाहर हो गई।
We failed to deliver as a team when it mattered, 30 minutes of poor cricket yesterday & that snatched away our chance for the cup. My heart is heavy as I’m sure yours is too.The support away from home was incredible.Thank you all for painting most of uk blue wherever we played 🇮🇳— Rohit Sharma (@ImRo45) July 11, 2019


