सेमीफाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर की बड़ी सलाह, इस क्रिकेटर को मौका देने की बात कही
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सेमीफाइनल से पहले अपनी राय दी है, उन्होने कहा कि टीम प्रबंधन को मोहम्मद शमी और रविन्द्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में मौका देना चाहिये।
आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया मंगलवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, इस मुकाबले में भारतीय टीम को प्लेइंग कॉम्बिनेशन क्या होगा, ये देखना दिलचस्प होगा, दरअसल अपने आखिरी लीग मुकाबले में टीम इंडिया ने युजवेन्द्र चहल की जगह रविन्द्र जडेजा को मौका दिया था, जडेजा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था, अब सवाल ये है कि सेमीफाइनल में किस प्लेइंग इलेवन के साथ टीम उतरेगी।सचिन तेंदुलकर ने दी राय
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सेमीफाइनल से पहले अपनी राय दी है, उन्होने कहा कि टीम प्रबंधन को मोहम्मद शमी और रविन्द्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में मौका देना चाहिये,
एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए सचिन ने कहा कि मैं टीम प्रबंधन से जडेजा को सेमीफाइनल में मौका देने की बात कहना चाहूंगा।
जडेजा अच्छा ऑप्शन
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अगर दिनेश कार्तिक से नंबर सात पर आप बल्लेबाजी कराएंगे, तो उस पोजिशन पर जडेजा अच्छा विकल्प होंगे,
बड़े मुकाबले में आपको कवर रखना होगा, क्योंकि हम सिर्फ 5 गेंदबाजों के साथ ही मैदान में उतर रहे हैं, इस बात का भी ध्यान रखना है।
शमी को मौका देने की वकालत
मास्टर ब्लास्टर ये भी चाहते हैं कि मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका मिले, शमी इस विश्वकप में अब तक 14 विकेट हासिल कर चुके हैं,
हालांकि श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया था, लेकिन मैनचेस्टर में वो घातक साबित हो सकते हैं, शमी ने मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 रन देकर 4 विकेट हासिल किये थे, अब देखना है कि मंगलवार को भारतीय टीम किन खिलाड़ियों को मैदान में उतारती है।
सचिन चाहते हैं ये प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या,
रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव।



