साक्षी मिश्रा के बदल गये सुर, पहले बता रही थी पिता-भाई से जान का खतरा, अब कह रही ये बात
बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी 3 जुलाई को दलित युवक अजितेश के साथ घर से भाग गई, दोनों ने इलाहाबाद के एक मंदिर में शादी कर ली थी।
कभी अपने विधायक पिता राजेश मिश्रा से जान का खतरा बताने वाली साक्षी मिश्रा के तेवर बदल गये हैं, अब वो अपने पति अभि (अजितेश) की टाइग्रेस (शेरनी) हो गई है, ये बात खुद साक्षी मिश्रा ने अपने नये फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये दी है, उन्होने सोशल मीडिया पर अपना नया प्रोफाइल बनाया है, जिसमें खुद को अभि की शेरनी बताया है। हालांकि साक्षी नये प्रोफाइल पर भी अपनी और परिवार की पुरानी तस्वीरें ही पोस्ट कर रही हैं।नया प्रोफाइल
साक्षी मिश्रा ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपना नया प्रोफाइल सीनूअभि के नाम से बनाया है, आपको बता दें कि साक्षी के घर का नाम सीनू है,
उनके घर वाले इसी नाम से उन्हें बुलाते थे, वही फेसबुक पर साक्षी ने खुद को मनमर्जी की क्वीन और विधायक पप्पू भरतौल की बेटी बताया है।
रक्षाबंधन से पहले भाई को लेकर पोस्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार साक्षी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर मंगलवार को रक्षाबंधन से जुड़ा एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होने लिखा कि भाई कभी आई लव यू नहीं कहते,
कभी प्यार से बात भी नहीं करते, लेकिन सच ये है कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार सिर्फ भाई ही करते हैं, इसके साथ ही साक्षी ने अपने परिवार के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें भी पोस्ट की है,
और कुछ इमोशनल मैसेज भी लिखे हैं।
क्या है मामला
आपको बता दें कि बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी 3 जुलाई को दलित युवक अजितेश के साथ घर से भाग गई, दोनों ने इलाहाबाद के एक मंदिर में शादी कर ली,
इसके बाद 10 जुलाई को दोनों ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों ने अपनी जान को खतरा बताया, साक्षी ने अपने पिता और भाई पर कई संगीन आरोप लगाये, हालांकि अब लग रहा है कि साक्षी के तेवर बदल रहे हैं।



