दबंग-3 में पहली बार दिखेंगे यंग चुलबुल पांडेय, रज्जो के साथ-साथ इस स्टार किड के साथ करेंगे रोमांस

सलमान रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिर से रोमांस करते दिखेंगे, इसके साथ ही इस फिल्म में एक और स्टार किड नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म दबंग-3 में चुलबुल पांडेय के किरदार में एक बार फिर से लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं, प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त में सलमान रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिर से रोमांस करते दिखेंगे, इसके साथ ही इस फिल्म में एक और स्टार किड नजर आने वाली हैं, जो यंग चुलबुल पांडेय के साथ रोमांस करती दिखेगी।

स्टार किड के साथ रोमांस
ये स्टार किड कोई और नहीं बल्कि चर्चित फिल्ममेकर और एक्टर महेश मांजेकर की बेटी सई मांजेकर है, इस फिल्म के जरिये दबंग खान सई को बॉलीवुड में लांच भी करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सई फिल्म में यंग चुलबुल पांडे के साथ रोमांस करती दिखेगी, उनका रोल फिल्म के प्रीक्वेल यानी पूर्व कड़ी के साथ जोड़ा जाएगा।

विलेन में भी बदलाव
फिल्म में कई टकारावों को दिखाया जाएगा, विलेन का किरदार कर रहे सुदीप एक स्टीरियोटाइप खलनायक ना होकर समानांतर भूमिका करते नजर आएंगे,
फिल्म की उनकी कहानी सकारात्मक ट्रैक के साथ शुरु होती है, लेकिन फिर वो कुछ वजहों से बुरे आदमी में बदल जाता है। फिल्म सलमान और सुदीप के बीच टकराव के कई सीन्स दिखेंगे।

20 दिसंबर को रिलीज
महेश मांजरेकर ने दबंग की पिछली किश्त में सोनाक्षी के पिता का किरदार किया था, फिल्म में लगभग सभी किरदार पिछली फिल्मों के किरदारों को ही आगे बढा रहे हैं,
अब सलमान के पिता की भूमिका विनोद खन्ना की जगह उनके भाई प्रमोद खन्ना करेंगे, ये फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी।