बड़ा खुलासा- विश्वकप में जानबूझकर खराब खेले सीनियर खिलाड़ी, आरोप से मचा हड़कंप
अफगानिस्तान टीम की कप्तानी युवा स्पिनर राशिद खान के हाथों में सौंप दी गई है, तो विश्वकप में टीम के कप्तान रहे गुलबदीन नईब ने बड़ा खुलासा किया है।
आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में हिस्सा लेने वाली अफगानिस्तान की टीम से भले बहुच बड़ी उम्मीद नहीं थी, लेकिन टीम के संतुलन को देखकर कहा जा रहा था, कि वो एकाध मैच तो जीत ही लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, अफगानिस्तान को अपने सभी 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, इससे भी खराब बात ये है कि टीम के अंदर मनमुटाव की खबरें सुर्खियां बटोर रही है, पहले सलामी बल्लेबाज शहजाद ने खुद को पूरी तरह से फिट बताते हुए विश्वकप से बाहर कर देने का आरोप टीम प्रबंधन पर लगाया।सीनियर खिलाड़ियों ने नहीं दिया साथ
अब अफगानिस्तान टीम की कप्तानी युवा स्पिनर राशिद खान के हाथों में सौंप दी गई है, तो विश्वकप में टीम के कप्तान रहे गुलबदीन नईब ने बड़ा खुलासा किया है,
उन्होने कहा कि विश्वकप में टीम कम से कम 3 मैच जीतती, लेकिन जीत नहीं सकी, टूर्नामेंट से ठीक पहले कप्तान बनाये गये गुलबदीन को इसका जिम्मेदार माना जा रहा है, वो खास मौकों पर टीम को दवाब और तनाव से उबार नहीं सके, हालांकि नईब ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं, उन्होने कहा कि मुश्किल समय में सीनियर खिलाड़ियों ने साथ नहीं दिया, अब उन्हें कप्तानी से हटाकर राशिद खान को नया कप्तान बनाया गया है।
हार के बाद हंस रहे थे क्रिकेटर
गुलबदीन नईब को विश्वकप से ठीक पहले टीम का कप्तान बनाया गया था, तब मोहम्मद नबी और राशिद खान जैसे खिलाड़ियों ने बोर्ड के फैसले पर निराशा जाहिर की थी,
हालांकि विश्वकप के दौरान नईब ने कोई भी विवादित बयान नहीं दिया, लेकिन अब वो टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर जानबूझकर खराब खेलने का आरोप मढ रहे हैं। पूर्व कप्तान ने कहा कि खिलाड़ी मैच हारने के बाद निराश होने के बजाय हंसते दिखते थे।
मेरी ओर देखते तक नहीं थे
नईब ने ये भी खुलासा किया, कि विश्वकप के दौरान टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने उनका सहयोग नहीं किया, वो जानबूझ कर खराब खेलते थे, जब मैं उनसे गेंदबाजी के लिये कहता था,
तो वो मेरी तरफ देखते तक नहीं थे, नईब ने कहा कि हालांकि वो टीम के नये कप्तान राशिद खान को पूरा सपोर्ट करेंगे।


