टीम इंडिया के भगवा जर्सी पर शशि थरुर का बड़ा बयान, गौरवशाली भारतीय रंग
शशि थरुर ने कहा कि मैच के दौरान भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिये उन्होने भी नीली रुमाली जेब के साथ केसरिया जैकेट पहना था।
कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरुर ने टीम इंडिया के भगवा जर्सी पर बड़ा बयान दिया है, उन्होने कहा है कि भगवा गौरवशाली भारतीय रंग है, शशि थरुर ने ये भी कहा कि उस मैच के दौरान भारतीय टीम का समर्थन करने के लिये उन्होने भी भगवा जैकेट पहना था। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के भगवा जर्सी पहनने पर विवाद हो रहा है, जिस पर शशि थरुर ने ये बातें कही है।भगवा रंग की जर्सी में कुछ भी गलत नहीं
पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरुर ने कहा कि आईसीसी के नये नियम में बताया गया है कि जब दो टीमों के जर्सी का रंग एक ही होता है,
तो फिर मेजबान देश के टीम को अपनी ड्रेस का रंग बदलने की आवश्यकता नहीं है, हालांकि दूसरी टीम को अपनी ड्रेस बदलनी होती है, ऐसे में भारत ने आईसीसी की ओर से उपलब्ध कराये गये विकल्पों में से अपने लिये भगवा और नीले रंग की जर्सी चुनी थी, इसमें कुछ भी गलत नहीं है, भगवा गौरवशाली भारतीय रंग है।
सियासी दलों ने लगाये थे आरोप
शशि थरुर ने कहा कि मैच के दौरान भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिये उन्होने भी नीली रुमाली जेब के साथ केसरिया जैकेट पहना था, इसमें किसी को भी विवाद खड़ा नहीं करना चाहिये,
आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम नीले और नारंगी रंग की जर्सी पहनी थी, जिसकी खूब आलोचना हुई थी, कई राजनीतिक दलों ने क्रिकेट के भगवाकरण का आरोप लगाया था।
9 जुलाई को सेमीफाइनल
आपको बता दें कि टीम इंडिया लीग मुकाबलों में 9 मैचों में सात जीत के साथ नंबर वन रही, अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में 9 जुलाई को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी,
जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। आईसीसी विश्वकप 2019 का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।


