झूठे बयान के बाद मोदी के धुर विरोधी शशि थरुर ने लगाई डोनल्ड ट्रंप की क्लास, कही झन्नाटेदार बात
कश्मीर मसले पर भारत का स्टैंड साफ है, कश्मीर दो देशों के बीच के मुद्दा है, ऐसें में इस पर द्विपक्षीय बातचीत ही हो सकती है।
पाक के पीएम इमरान खान से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर झूठा बयान दिया है, इसके बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरुर ने पीएम मोदी का बचाव किया है, थरुर ने ट्रंप की क्लास लगाते हुए कहा कि ट्रंप सरासर झूठ बोल रहे हैं, नरेन्द्र मोदी कभी भी कश्मीर मुद्दे को लेकर किसी भी तीसरे को मध्यस्थता की बात कह ही नहीं सकते, शशि थरुर ने कहा कि बातचीत के दौरान ट्रंप मोदी की बात को ठीक से समझ नहीं पाये होंगे, इसलिये वो इस तरह की बातें कर रहे हैं।विदेश मंत्रालय ने कहा झूठा
इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने भी अमेरिका के राष्ट्रपति को झूठा ठहरा चुकी है, विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा, कि हमने राष्ट्रपति ट्रंप के बयान को प्रेस में देखा,
वो कश्मीर मसले पर मध्यस्थता के लिये तैयार हैं, अगर भारत और पाक इसकी मांग करें, पीएम मोदी ने कभी उनसे कोई ऐसी मांग नहीं की है।
सीमा पार से आतंकवाद बंद हो
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि कश्मीर मसले पर भारत का स्टैंड साफ है, कश्मीर दो देशों के बीच के मुद्दा है, ऐसें में इस पर द्विपक्षीय बातचीत ही हो सकती है,
इसमें किसी तीसरी की जरुरत नहीं है, पाक के साथ भी बातचीत की शर्त ये है कि पहले सीमा पार से आतंकवाद बंद हो, उनके खिलाफ कार्रवाई हो, इसके बाद बातचीत होगी।
ट्रंप ने क्या कहा
पाक के पीएम इमरान खान से बातचीत के दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दो सप्ताह पहले मेरी पीएम मोदी से भेंट हुई थी, उन्होने मुझसे पूछा था
कि क्या आप मध्यस्थ बनना चाहेंगे, तो मैंने पूछा कहां, तो उन्होने कहा कश्मीर में। पाक के पीएम इमरान खान ने भी ट्रंप से कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने का आग्रह किया है, तो इस पर ट्रंप ने कहा सकि अगर मैं मदद कर सकता हूं, तो मुझे मध्यस्थ बनकर खुशी होगी।


