कांग्रेस के नये अध्यक्ष पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, इन्हें कमान सौंपे जाने की वकालत की

पूर्व बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार सुबह सिलसिलेवार कई ट्वीट किये, उन्होने लिखा कि प्रियंका गांधी ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद दिला दी।

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी और राहुल गांधी की छोटी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग तूल पकड़ने लगी है, दरअसल यूपी के सोनभद्र में हुए नरसंहार के बाद जिस तरह से प्रियंका गांधी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला,
उससे कांग्रेस नेताओं में जोश भर गया है, प्रियंका ने सोनभद्र नहीं जाने देने के लिये धरना दिया, इसके बाद उनकी पीड़ितों से मुलाकात कराई गई, प्रियंका के तेवर देख कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।

इंदिरा गांधी की याद दिला दी
पूर्व बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार सुबह सिलसिलेवार कई ट्वीट किये, उन्होने लिखा कि प्रियंका गांधी ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद दिला दी, जिस तरह बेलछी मामले के दौरान इंदिरा जी हाथी पर सवार होकर पहुंची थी, इस मामले में भी कुछ वैसा ही हुआ, उन्हें पार्टी सुप्रीमो की जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिये।

टूट जाएगी कांग्रेस
इससे पहले पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नटवर सिंह ने भी प्रियंका को अध्यक्ष बनाये जाने की मांग की थी,
उन्होने कहा था कि प्रियंका में पार्टी की कमान संभालने के सारे गुण मौजूद हैं, इसके साथ ही उन्होने ये भी आशंका जताई थी कि अगर कोई गैर गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष बना, तो पार्टी 24 घंटे के अंदर बिखर जाएगी।

सोनभद्र में नरसंहार
मालूम हो कि सोनभद्र में एक जमीनी विवाद को लेकर 10 लोगों की हत्या कर दी गई, जिसके बाद प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने पहुंची थी, लेकिन उन्हें रोका गया,
जिसके बाद कांग्रेस महासचिव धरने पर बैठ गई, आखिरकार नरसंहार पीड़ित के परिजनों को उनसे मिलाया गया, प्रियंका के दवाब के बाद ही प्रदेश सरकार ने पीड़ितों के मुआवजे में बढोतरी की, अब पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख कांग्रेस की ओर से और 25-25 लाख प्रदेश सरकार की ओर से मुआवजा राशि दिया जाएगा।

सीएम ने भी की मुलाकात
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी रविवार को सोनभद्र के उम्भा गांव पहुंचे, जहां 17 जुलाई को नरसंहार में मारे गये मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने के अलावा घायलों से भी मुलाकात की,
सीएम योगी ने बताया कि मृतकों का मुआवजा 5 लाख से बढाकर 18.50 लाख रुपये कर दिया गया है, वहीं घायलों को अब 50 हजार की जगह 2.50 लाख रुपये दिये जाएंगे।