कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में हो सकता है खेल, मामा शिवराज ने इशारों में दे दिये संकेत

कर्नाटक विधानसभा में कुमारस्वामी की सरकार गिरने के साथ ही कांग्रेस के हाथ से एक और प्रदेश निकल गया, अब कां ग्रेस चार राज्यों और 1 केन्द्र शासित प्रदेश तक सीमित हो गई है।

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिरने के बाद मध्य प्रदेश में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, पूर्व सीएम और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर एमपी में कांग्रेस सरकार गिरती है, तो इसके लिये बीजेपी नहीं बल्कि वो खुद जिम्मेदार होंगे, उन्होने कहा कि कमलनाथ सरकार में काफी आंतरिक मतभेद हैं, ऐसे में अगर सरकार  गिरती है, तो इसके लिये कांग्रेस खुद जिम्मेदार होगी।

जीतू पटवारी का पलटवार
कमलनाथ सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान के बयान के बाद कहा कि बीजेपी कमलनाथ सरकार में परेशानियां पैदा करने के लिये हरसंभव कोशिश कर रही है,
उन्होने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि ये कमलनाथ सरकार है, कुमारस्वामी नहीं, इस सरकार में बीजेपी को हॉर्स ट्रेडिंग करने के लिये सात जन्म लेना पड़ेगा।

कर्नाटक में गिर गई सरकार
लोकसभा चुनाव नतीजों के ठीक दो महीने बाद ही कर्नाटक में कांग्रेस -जेडीएस सरकार को बड़ा झटका लगा है, कुमारस्वामी की सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल नहीं कर सकी,
उन्हें विश्वास मत के दौरान 99 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि उनके विरोध में 105 विधायकों ने वोट किया।

इन 5 राज्यों में बची है कांग्रेस सरकार
कर्नाटक विधानसभा में कुमारस्वामी की सरकार गिरने के साथ ही कांग्रेस के हाथ से एक और प्रदेश निकल गया, अब कां ग्रेस चार राज्यों और 1 केन्द्र शासित प्रदेश तक सीमित हो गई है,
आपको बता दें कि कांग्रेस पंजाब, एमपी, छत्तीसगढ, राजस्थान और  पुद्दुचेरी में है, कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिरने के साथ ही दक्षिण भारत के किसी भी राज्य में अब कांग्रेस सत्ता में नहीं रही।