सानिया पति शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, टेनिस स्टार ने कही बड़ी बात

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
शोएब मलिक ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि ये उनका आखिरी विश्वकप होगा, हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन मे जगह नहीं दी गई थी।

भारतीय टेनिस स्टार के पति और पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, बांग्लादेश के खिलाफ पाक की जीत के बाद उन्होने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात का ऐलान किया, मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने शोएब मलिक को फेयरवेल दिया, सभी खिलाड़ी बाउंड्री के पास खड़े हो गये और शोएब को सबसे पहले ड्रेसिंग रुम में जाने दिया।

आखिरी विश्वकप
मालूम हो कि शोएब मलिक ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि ये उनका आखिरी विश्वकप होगा, हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन मे जगह नहीं दी गई थी,
टीम इंडिया के खिलाफ उन्होने आखिरी मुकाबला खेला था, जिसमें बिना खाता खोले ही आउट हो गये थे, शोएब ने कहा था कि इस विश्वकप में पाकिस्तान का आखिरी मुकाबला उनका आखिरी वनडे मैच होगा, इस फैसले के बाद उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का ज्यादा मौका मिलेगा और साथ ही वो टी-20 क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगे।

बुरा रहा विश्वकप
आपको बता दें कि ये विश्वकप सानिया के पति के लिये किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, एक तो पाकिस्तानी टीम लीग दौर से ही बाहर हो गई, वहीं शोएब मलिक बल्ले या गेंद से कुछ कमाल नहीं दिखा सके,
शोएब तीन मुकाबलों में सिर्फ 8 रन बना सके, ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ तो वो खाता भी नहीं खोल सके, जिसके लिये उनकी खूब आलोचना भी हुई।

करियर 
टेस्ट- 35 मैच- 1989 रन, 3 शतक
वनडे - 287 मैच- 7534 रन, 9 शतक
मालूम हो कि शोएब ने करीब बीस साल पाकिस्तान के लिये क्रिकेट खेला, टेस्ट से उन्होने 2015 में ही संन्यास ले लिया था, अब वनडे से भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है, कहा जा रहा है कि 2020 टी-20 विश्वकप के बाद वो इस संस्करण से भी संन्यास ले लेंगे।

सानिया का ट्वीट
पति के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद सानिया मिर्जा ने ट्वीट कर लिखा कि हर सफर का एक अंत होता है, लेकिन जिंदगी में एक अंत से नये सफर की शुरुआत होती है,
आपने 20 साल अपने देश के लिये क्रिकेट खेला, मैं और इजहान हमेशा आप पर गर्व महसूस करेंगे। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें