मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद एक्शन में सिद्धू, अब समर्थकों की बैठक कर कांग्रेस पर तोड़ी चुप्पी
सिद्धू ने आश्वासन दिया, कि वो विकास परियोजनाओं और अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के आधार पर हर दिन पार्षदों से मुलाकात करेंगे।
पंजाब सरकार से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से सियासी तौर पर सक्रिय हो गये हैं, बुधवार को सिद्धू ने अपने घर पर अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई, उन्हें भविष्य की योजना के बारे में बताया, इस दौरान सिद्धू ने कांग्रेस में रहने और ना रहने को लेकर चल रहे कयासों पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी, आपको बता दें कि पिछले दिनों सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका मंत्रालय बदल दिया था, जिससे नाराज सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।कांग्रेस में रहने पर क्या कहा
मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू ने अपने समर्थकों से कहा कि वो कांग्रेस पार्टी में ही बने रहेंगे, इस मीटिंग में शामिल रही एक स्थानीय पार्षद मोनिका शर्मा ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू ने स्पष्ट तौर पर कहा,
कि उन्होने सिर्फ कैप्टन के कैबिनेटे से इस्तीफा दिया है कांग्रेस पार्टी से नहीं, सिद्धू ने अपने समर्थकों से अपील की, वो पूरी मेहनत और दम-खम के साथ कांग्रेस पार्टी के लिये काम करते रहे, उन्होने ये भी कहा कि भविष्य में भी उनका कांग्रेस छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
एक्शन में सिद्धू
पार्षद मोनिका शर्मा ने बताया कि सिद्धू ने सभी पार्षदों को विकास कार्यों को बढावा देने को कहा, उन्होने आश्वासन दिया,
कि वो विकास परियोजनाओं और अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के आधार पर हर दिन पार्षदों से मुलाकात करेंगे, रोजाना अलग-अलग इलाकों का दौरा कर लोगों से फीडबैक लेंगे, मौके पर ही उनकी समस्याएं सुनेंगे।
मंत्रालय बदले जाने से नाराज
लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन ना कर पाने से सिद्धू और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच खींचतान चल रही थी, सीएम ने सिद्धू का मंत्रालय बदल दिया,
नाराज सिद्धू राहुल गांधी से मिलने पहुंचे, हालांकि राहुल गांधी भी उन्हें उनका मंत्रालय नहीं दिला सके, जिसके बाद विरोध जताते हुए सिद्धू ने मंत्री पद से ही इस्तीफा दे दिया।


