पंजाब की सियासत में खलबली, बीजेपी में लौटना चाहते हैं सिद्धू, गुपचुप हुई मुलाकात

बीजेपी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब में सिद्धू ने मंत्री पद छोड़ने के बाद फिर से बीजेपी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की।

क्रिकेटर से राजनेता बनें पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में दावा किया जा रहा है कि वो बीजेपी में वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने ये दावा किया है, उन्होने कहा कि सिद्धू एक बार फिर से बीजेपी में शामिल होने की कोशिश में लगे हुए हैं, ग्रेवाल ने कहा कि सिद्धू ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता से मुलाकात कर बीजेपी में वापस लौटने की इच्छा जाहिर की, लेकिन फिलहाल पार्टी ने इससे मना कर दिया है।

ग्रेवाल का दावा
बीजेपी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब में सिद्धू ने मंत्री पद छोड़ने के बाद फिर से बीजेपी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की, उन्होने दावा करते हुए कहा कि
पिछले दिनों दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता से उन्होने गुपचुप मुलाकात की थी, इस दौरान उन्होने बीजेपी में शामिल होने की इच्छा जताई, लेकिन हाईकमान ने अनुशासनहीनता की वजह से फिलहाल उन्हें पार्टी में लेने से मना कर दिया है।

बीजेपी से राजनीतिक जीवन शुरु
आपको बता दें कि सिद्धू ने बीजेपी से ही अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी, वो बीजेपी के टिकट पर तीन बार अमृतसर सीट से सांसद बनें,
हालांकि कहा जाता है कि बादल परिवार से मतभेद के बाद उनका टिकट 2014 में काट दिया गया, उनके स्थान पर उनके सियासी गुरु अरुण जेटली को मैदान में उतारा गया, यहीं से सिद्धू बीजेपी से नाराज हुए।


राज्यसभा भेजा
बाद में बीजेपी ने सिद्धू को राज्यसभा भेज दिया, लेकिन गुरु को ये सियासत रास नहीं आ रही थी, क्योंकि वो बादल परिवार से सीधी टक्कर लेने को तैयार थे, 2016 में उन्होने राज्यभा और बीजेपी से इस्तीफा दिया, फिर नवंबर 2016 में कांग्रेस पार्टी से जुड़े और विधानसभा चुनाव लड़े,
इसके बाद उन्हें कैप्टन सरकार में मंत्री पद मिला, हालांकि भले कैप्टन ने उन्हें मंत्री पद दे दिया, लेकिन वो सम्मान के लिये तरस रहे हैं, जिसके बाद कहा जा रहा है कि वो वापस बीजेपी में आना चाहते हैं।