फिल्मी कहानी से कम नहीं है स्टार सिंगर की पर्सनल लाइफ, शादी, तलाक फिर एक बच्चे की मां से शादी

अरिजीत सिंह ने संगीत की दुनिया में जितना नाम कमाया, उतना ही उथल-पुथल भरा उनका निजी जीवन रहा।

बॉलीवुड के सुपरहिट प्ले बैक सिंगर अरिजीत सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, आशिकी-2 के गानों से रातों-रात स्टार बनने वाले अरिजीत एक के बाद एक सुपरहिट गाने दे रहे हैं, प्रोफेशनल लाइफ की तरह ही उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है, हालांकि वो अपने पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, कम ही लोग जानते हैं कि उन्होने दो शादियां की है, पहली पत्नी से एक साल के भीतर तलाक हो गया था, जिसके बाद उन्होने एक बच्चे की मां से दूसरी शादी की थी।

तबला बजाने से शुरुआत
अरिजीत ने अपने करियर की शुरुआत तबला बजाने से की थी, फिर गाने लगे, उन्होने अपने आइडल संगीतेकारों को फॉलो करते हुए अपने कदम आगे बढाये,
उनके आइडल में गुलाम अली खान, जाकिर हुसैन और उस्ताद राशिद खान जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

भंसाली ने दिया पहला मौका 
स्टार सिंगर ने पहली बार एक टीवी शो में हिस्सा लिया, जिसका नाम फेम गुरुकुल था, दिलचस्प बात ये है कि इसी शो में चर्चित फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने उन्हें नोटिस किया और
अपनी आने वाली फिल्म सांवरिया में गाना गाने का मौका दिया, जिसके बाद उन्होने हिट गानों की लाइन लगा दी।

2013 में पहली शादी और तलाक
अरिजीत सिंह ने संगीत की दुनिया में जितना नाम कमाया, उतना ही उथल-पुथल भरा उनका निजी जीवन रहा, टीवी रिएलिटी शो के दौरान ही मिली को-कंटेस्टेंट से उन्होने साल 2013 में शादी की थी,
हालांकि आपसी मतभेदों के बाद एक साल के भीतर  ही उनका तलाक भी हो गया।

दूसरी शादी 
फिर अगले साल 2014 में उन्होने अपने बचपन की दोस्त कोयल रॉय से गुपचुप शादी कर ली, कोयल पहले से शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां थी, वो भी वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना कर रही थी,
अरिजीत ने दूसरी शादी की जानकारी कुछ समय के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करके दी, एक इंटरव्यू में जब उनसे दूसरी शादी को लेकर पूछा गया, तो स्टार सिंगर ने रिपोर्टर से पर्सनल सवाल पूछने से मना कर दिया।