सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा, सलमान ने दबंग के बदले रखी थी ये मांग, आज भी होता है अफसोस
सोनाक्षी ने बताया कि उनका फिल्मों में आने को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पा रहा था, उनके पिता और मां दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सफल पारियां खेल चुके थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म खानदानी शफाखाना इस सप्ताह रिलीज हो जाएगी, फिल्म में मुख्य किरदार में सोनाक्षी ही प्रमोशन का पूरा जिम्मा संभाल रही हैं, इस दौरान वो चर्चित टीवी शो कपिल शर्मा शो में पहुंची, जहां उऩ्होने अपनी पहली फिल्म दबंग में डेब्यू करने की कहानी बताई और सलमान खान के बारे में बड़ा खुलासा किया।बहुत मोटी थी सोनाक्षी
सोनाक्षी ने बताया कि उनका फिल्मों में आने को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पा रहा था, उनके पिता और मां दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सफल पारियां खेल चुके थे,
उनके पिता तब पूरी तरह से अपने राजनैतिक करियर पर फोकस कर रहे थे, तब सोनाक्षी का वजन इतना ज्यादा था, कि उन्हें बतौर एक्ट्रेस अपनी फिल्म में लेना किसी भी कास्टिंग डायरेक्टर या एक्टर को नागवार गुजर रहा था।
सलमान ने दिया आश्वासन
जब सोनाक्षी अपने फिल्मी करियर को लेकर चिंतित थी, तो दबंग खान ने उनका साथ दिया, उन्होने सोनाक्षी को अपने पास बुलाया, और कहा कि मैं तुम्हें अपनी फिल्म में लूंगा,
लेकिन इसके लिये पहले तुम्हे वजन कम करना होगा, सोनाक्षी ने बताया कि वो काफी खाती थीं, खाने पर रोक लगाना उनके लिये काफी कष्ट देने वाला था।
नई मांग रखी
सलमान से आश्वासन मिलने के बाद सोनाक्षी ने दिन-रात मेहनत करना शुरु किया, उन्होने पूरी जी-जान लगाकर अपने वजन पर काबू करने की कोशिश की,
कुछ महीनों के बाद वो दोबारा सलमान खान से मिली, तो सुपरस्टार ने उन्हें अपनी अगली फिल्म का हिस्सा बनाना तय किया, लेकिन इसके बाद सलमान ने सोनाक्षी के सामने नई मांग रख दी थी।
काम के बदले रखी ये मांग
सलमान ने सोनाक्षी से दबंग में काम देने के बदले ट्रीट की मांग की थी, एक्ट्रेस ने बताया कि वो दिन ऐसा था कि उनके पास बिल्कुल भी पैसे नहीं थे, उन्होने अपनी जेब टटोली तो कुल तीन हजार रुपये निकले,
जिसके बाद सोनाक्षी ने सोचा कि तीन हजार में सलमान को कैसी ट्रीट दे पाऊंगी, तो उन्होने ट्रीट को आगे के लिये टाल दिया, लेकिन फिर धीरे-धीरे समय निकलता गया और सोनाक्षी को आज भी अफसोस होता है, कि अभी तक उन्होने सलमान को ट्रीट नहीं दी है, दोनों एक बार फिर दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म में साथ काम करेंगे।



