पाकिस्तानी एजेंट के चंगुल में फंस गई थी महिला, सनी देओल की मदद से सुरक्षित लौटी घर
बेटी को परेशान देख वीना के परिजनों ने सनी देओल से मदद मांगी, उन्हें पूरी बात बताई, जिसके बाद बीजेपी सांसद में मामले में तुरंत एक्शन लिया।
बॉलीवुड एक्टर और गुरदासपुर से नवनिर्वाचित सांसद सनी देओल की मदद से एक महिला कुवैत से सुरक्षित अपने घर लौट आई है, दरअसल ये मामला जालंधर के पास भिखीविंड का है, जहां पर 45 वर्षीय महिला नौकरी की तलाश में थी, उसे झांसा देकर पाकिस्तानी एजेंट को बेच दिया गया था, हालांकि सनी देओल की वजह से महिला सुरक्षित अपने घर लौट गई है। आइये आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।नौकरी का झांसा
नौकरी का झांसा देकर वीना बेदी नाम की इस महिला को बेच दिया गया था, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला को बताया गया कि उन्हें कुवैत में हाउस कीपिंग का काम मिलेगा,
सैलरी तीस हजार रुपये होगी, जिसके बाद वीना चली गई, लेकिन वहां पहुंचने के बाद हालात अलग थे, वहां वैसा कुछ नहीं था, जैसा बताया गया था, वहां महिला के साथ मारपीट होने लगा, उसे एक ही जगह पर बंद रखा जाता था।
सनी देओल से मांगी मदद
बेटी को परेशान देख वीना के परिजनों ने सनी देओल से मदद मांगी, उन्हें पूरी बात बताई, जिसके बाद बीजेपी सांसद में मामले में तुरंत एक्शन लिया,
उन्होने डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी और कुवैत तथा कनाडा के दो एनजीओ से मदद ली, महिला को वापस लाने की कोशिश शुरु हुई, सनी देओल की मेहनत रंग लाई और वीना शुक्रवार 26 जुलाई को सुरक्षित वापस घर लौट गई।
पिता ने की तारीफ
सनी देओल के इस कामे से गुरदासपुर की जनता के साथ-साथ उनकी पिता बॉलीवुड के पूर्व स्टार धर्मेन्द्र भी गदगद हैं, उन्होने बेटे की तारीफ करते हुए ट्वीट किया,
नौकरी समझ कर फर्ज निभाना सनी बेटे, भगवान तुम्हारा हमेशा साथ दे, इसके साथ ही उन्होने पेपर की एक कटिंग भी पोस्ट की है।


