स्वरा भास्कर का टूटा दिल, 5 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने लिया ये फैसला
बीते दिनों स्वरा भास्कर अपने राजनीतिक स्टैंड के लिये भी सुर्खियों में रही हैं, वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
अकसर अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पिछले पांच सालों से स्क्रिप्ट राइटर हिमांशु शर्मा को डेट कर रही हैं, हालांकि एक्ट्रेस के फैंस के लिये एक बुरी खबर है,दरअसल डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक स्वरा और हिमांशु पांच साल रिलेशनशिप में साथ रहने के बाद अब कूल तरीके से अलग होने का फैसला लिया है, बताया जा रहा है कि इनका ब्रेकअप काफी सौहार्दपूर्ण था, और काफी सोच-विचार के बाद ये फैसला लिया गया है।
सेल्फी पोस्ट की थी
मालूम हो कि स्वरा भास्कर ने पिछले साल भी हिमांशु के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होने लिखा था कि जब आपकी गर्लफ्रेंड आप पर छुट्टियां लुटाती है,
और फिर आपको सेल्फी के लिये पोज भी देती है, इस कैप्शन के साथ उन्होने ये भी बता दिया था कि वो अपनी रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं।
तनु वेड्स मनु के सेट पर प्यार
बताया जाता है कि इस जोड़ी को तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के सेट पर प्यार हो गया था, इस फिल्म में स्वरा सहायक की भूमिका में थी, तो हिमांशु ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी,
इससे पहले एक वेबसाइट ने स्वरा से हिमांशु के साथ उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा था तो उन्होने कहा था कि नहीं मैं फिलहाल शादी नहीं कर रही हूं, मैं शादी करने के लिये बहुत उतावली नहीं हूं, ये खबरें बिल्कुल झूठ है, कि मैं काम से दूरी बना रही हूं।
राजनीतिक स्टैंड के लिये सुर्खियां
आपको बता दें कि बीते दिनों स्वरा भास्कर अपने राजनीतिक स्टैंड के लिये भी सुर्खियों में रही हैं, वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं,
और खुलकर कई मुद्दों पर अपनी बात रखती है, जिसके लिये कई बार उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा है, इसके बावजूद स्वरा खुलकर अपनी बात कहती हैं।



