उन्नाव केस में पुलिस का बड़ा बयान, जिंदगी और मौत से लड़ रही है पीड़िता

यूपी पुलिस ने इस मामले में बताया कि हादसे में मृत पीड़िता की चाची बलात्कार के मामले में चल रही सीबीआई जांच में मुख्य गवाह थी।

यूपी पुलिस ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की कार की ट्रक से हुई टक्कर को दुर्घटना बता रही है, इसके साथ ही यूपी पुलिस का कहना है, कि ट्रक के ड्राइवर, इसके मालिक और क्लीनर को कस्टडी में ले लिया गया है, लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर एक हादसा है, मामले की जांच जारी है, उन्होने कहा कि इस घटना की एफआईआर रायबरेली में लिखी जा रही है।

यूपी पुलिस का क्या कहना है 
यूपी पुलिस ने इस मामले में बताया कि हादसे में मृत पीड़िता की चाची बलात्कार के मामले में चल रही सीबीआई जांच में मुख्य गवाह थी,
इसके साथ ही ट्रक के नंबर प्लेट पर ग्रीस (कालिख) पुता होने  के सवाल पर पुलिस ने कहा कि ऐसा फाइनेंसर से छिपने के लिये किया गया था, पुलिस ने आगे कहा कि गाड़ी का नंबर मिटाने पर ट्रक मालिक ने बताया कि किश्तों पर गाड़ी ली थी, उसकी किश्तें नहीं चुका पा रहा था, इसलिये नंबर छिपा दिया, ट्रक बांदा से रायबरेली मोरंग गिराने गया था।

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है पीड़िता 
पुलिस ने मामले में जानकारी दी कि ट्रक ड्राइवर का कहना है कि बारिश की वजह से उसे परेशानी हुई और हादसा हो गया, लखनऊ से फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर भेजी गई,
सुरक्षाकर्मियों के साथ ना जाने के सवाल पर पुलिस ने कहा कि एक्सीडेंट का शिकार गाड़ी में जगह ना होने की वजह से सुरक्षाकर्मी नहीं जा सके थे, इसकी भी जांच के आदेश दे दिये गये हैं। पीड़िता और उसका वकील दोनों लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर है।

बीजेपी पर हमलावर विपक्षी पार्टियां 
उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ हुई दुर्घटना की खबर ने पूरे प्रदेश का सियासी तापमान चढा दिया है, विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर है,
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इसे चौंकानें वाला हादसा बताया, वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती को इसमें साजिश नजर आई है, वहीं इसकी गूंज देश की संसद में भी सुनाई दी, आपको बता दें कि इस केस में मुख्य आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर हैं, जिन्हें पिछले साल 13 अप्रैल को गिरफ्तारे किया गया था, घटना के समय पीड़िता लड़की और उसके दो रिश्तेदार अपने वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद पीड़िता के चाचा से मिलने जा रहे थे।