गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, टीम में मची खलबली, फॉर्म में चल रहे दो क्रिकेटर टीम से बाहर

ख्वाजा और स्टोयनिस के कवर के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड और मिचेल मार्श को टीम में शामिल किया गया है।

आईसीसी विश्वकप में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल से पहले बड़ा झटका लगा है, दरअसल टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं, वहीं ख्वाजा के अलावा ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस भी चोटिल हैं, ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में उनका खेल पाना संदिग्ध माना जा रहा है।

नये खिलाड़ियों को मौका 
ख्वाजा और स्टोयनिस के कवर के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड और मिचेल मार्श को टीम में शामिल किया गया है,
कंगारु टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि उस्मान ख्वाजा टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं, उनके कवर के तौर पर मैथ्यू वेड को टीम में जगह दी गई है। मालूम हो कि शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गये मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से हार  का सामना करना पड़ा, इसी मुकाबले में ख्वाजा बायें पैर की मांसपेशियों में चोट लग गई थी, वहीं स्टोयनिस की मांसपेशियों में भी खिंचाव है, जिसकी वजह से वो लीग मैचों के दो मुकाबलों से बाहर रह चुके हैं।

इंग्लैंड से सेमीफाइनल
ऑस्ट्रेलिया को 11 जुलाई को मेजबान इंग्लैंड से दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ना है, इसलिये वेड और मार्श को टीम में शामिल कर लिया गया है।
मिचेल मार्श को स्टोयनिस के कवर के तौर पर पहले भी टीम से जोड़ा गया था, स्टोयनिस पाक और श्रीलंका के किलाफ भी नहीं खेल पाये थे, हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उन्होने टीम में वापसी की थी।

टूर्नामेंट से बाहर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद कंगारु कप्तान एरोन फिंच ने स्वीकार किया था कि उस्मान ख्वाजा की बाकी मैचों के लिये वापसी की संभावना कम ही है,
जिसके बाद टीम ने उनके विकल्प पर सोचना शुरु कर दिया। आईसीसी विश्वकप का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।