वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले विराट-रोहित ने पोस्ट की तस्वीर, अलग रंग में दिखे दोनों
कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी-अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, हालांकि दोनों एक तस्वीर में नहीं दिखे।
आईसीसी विश्वकप 2019 जीतने में असफल रहने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जा रही हैं, जहां उन्हें तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं, भारतीय टीम मुंबई से अमेरिका के लिये रवाना हो चुकी है, रवानगी से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।रोहित-विराट अलग-अलग
कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी-अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, हालांकि दोनों एक तस्वीर में नहीं दिखे,
विराट कोहली के साथ युवा गेंदबाज खलील अहमद, ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और मनीष पांडे दिख रहे हैं। तो रोहित ने अपने सलामी जोड़ीदार शिखर धवन के साथ तस्वीर पोस्ट की है, तो दूसरे तस्वीर में वो श्रेयस अय्यर के साथ दिख रहे हैं।
विराट ने दी सफाई
वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ी उत्साहित दिख रहे थे, लेकिन इन सबके बीच विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव की खबरें है,
जिसे कप्तान ने सिरे से खारिज किया, उन्होने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मीडिया में उनके और रोहित शर्मा के बीच विवादे की सभी खबरें बिल्कुल बेबुनियाद है। विराट ने रहा कि रोहित से विवाद के मुद्दे पर मैंने बहुत कुछ सुना है, अगर टीम का माहौल अच्छा नहीं होता, हम दो तीन सालों तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम गेम जरुरी होता है।
ड्रेसिंग रुम में आने का न्योता
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पत्रकारों को ड्रेसिंग रुमे में आने का न्योता दिया, उन्होने कहा कि आपको देखना चाहिये कि हमारे ड्रेसिंग रुम का माहौल कितना अच्छा है,
कुलदीप और धोनी जैसे खिलाड़ियों के साथ कैसे मजाक किया जाता है, विराट कोहली ने कहा कि मुझे नहीं पता कि रोहित और मेरे बीच कौन मनगढंत कहानियां बना रहा है, मुझे नहीं पता कि ये रिपोर्ट्स कैसे चल रही है, हमारी निजी जिंदगी को भी इसमें घसीटा जा रहा है।


