विराट कोहली की ये खूबी देख अनुष्का शर्मा रह गई थी हैरान, खुद किया खुलासा

अनुष्का ने बताया कि मैं आजतक जितने भी लोगों से मिली हूं, उनमें विराट कोहली सबसे शांत इंसान हैं, मैदान के बाहर वो शांत रहते हैं।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे पर हैं, इस बीच उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उनकी एक खासियत बताई है, विराट की इस खूबी ने एक्ट्रेस को भी चौंका दिया था, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर से बात करते हुए खुलासा किया, कि मैदान पर बेहद अग्रेसिव दिखने वाले विराट कोहली असल जिंदगी में बेहद शांत इंसान हैं।

बेहद शांत हैं विराट कोहली 
अनुष्का ने बताया कि मैं आजतक जितने भी लोगों से मिली हूं, उनमें विराट कोहली सबसे शांत इंसान हैं, मैदान के बाहर वो शांत रहते हैं, आप  मेरे दोस्तों या फिर मेरी टीम से पूछ सकते हैं,
मैदान पर वो इसलिये एग्रेसिव दिखते हैं, क्योंकि क्रिकेट को लेकर वो काफी जूनूनी हैं, हालांकि असल जिंदगी में ऐसा नहीं है, वो सबसे शांत इंसानों में से एक हैं, जब मैं उन्हें देखती हूं, तो मुझे लगता है कि वो कितने मस्तमौला हैं।

समय के पाबंद 
एक्ट्रेस ने अपने पति के बारे में बताया कि वो समय के बेहद पाबंद हैं, अनुष्का ने कहा कि कई बार ऐसा होता है, कि मैं तैयार होने में लेट हो जाती हूं, ऐसे में विराट मेरे आस-पास मंडराने लगते हैं,
विराट कहीं भी तीन मिनट पहले ही पहुंच जाते हैं, मैं उनसे कहती हूं, कि मैं भी समय का पाबंद हूं, लेकिन उनकी पाबंदी देखकर मुझे लेट लतीफ जैसा महसूस होता है।

रोहित के मामले में भी कूल
मालूम हो कि मीडिया में कथित रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच विवाद पर भी कप्तान ने अपना पक्ष रखा था, उन्होने वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात की थी,
उन्होने कथित अनबन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि टीम में ऐसा कोई माहौल नहीं है, अगर ऐसा कुछ भी होता, तो जिस तरह की उम्मीदें टीम इंडिया से रखी जा रही है, वैसा नहीं कर पाती। टीम का माहौल एकदम सही है।