भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान युवराज-पीटरसन में भिड़ंत, सिक्सर किंग के झन्नाटेदार जवाब से बोलती बंद

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने टूर्नामेंट का अपना चौथा शतक जड़ा, जिसके बाद ट्विटर पर उन्हें बधाई संदेश देने वालों का तांता लग गया, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया।

इंग्लैंड में जारी क्रिकेट विश्वकप में सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि दिग्गज भी ट्विटर पर भिड़ रहे हैं, मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 28 रनों से हरा दिया, इस मैच के दौरान हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले युवराज सिंह और पूर्व अंग्रेज बल्लेबाज केविन पीटरसन के बीच ट्विटर पर नोंक-झोंक हो गई।

युवी ने किया ट्वीट 
बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने टूर्नामेंट का अपना चौथा शतक जड़ा, जिसके बाद ट्विटर पर उन्हें बधाई संदेश देने वालों का तांता लग गया, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया,
उन्होने लिखा कि रोहित शर्मा मैन ऑफ द सीरीज के और करीब आ गये हैं, हिटमैन आप शानदार हैं, वेल प्लेड चैंपियन।

पीटरसन का जवाब
युवी के इस ट्वीट पर पूर्व अंग्रेज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने लिखा, अगर इंग्लैंड विश्वकप जीत जाता है, तो ऐसा नहीं होगा पाई चकर, इसके तुरंत बाद युवराज ने भी मजाकिया लहजे में लिखा,
पहले क्वालिफाई तो कर लेते, वैसे भी मैं मैन ऑफ द सीरीज की बात कर रहा था, खिताब जीतने की नहीं। मालूम हो कि मेजबान इंग्लैंड 8 मैच खेलने के बाद भी अभी तक सेमीफाइनल के लिये क्वालिफाई नहीं कर सकी है, अगर आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम इसे हरा देती है, तो उनका सफर खत्म हो सकता है।

रोहित का शानदार शतक
रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 104 रनों की शानदार पारी खेली, उन्होने 90 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया,
ये उनके वनडे करियर का 26वां शतक है, इसके साथ ही इस विश्वकप में चौथा शतक, एक विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक लगाने की उन्होने कुमार संगकारा के विश्वरिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।