पुराने रंग में आए युवराज सिंह, पाकिस्तानी गेंदबाज की उड़ा दी धज्जियां, टीम को मिली जबरदस्त जीत
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
टोरंटो नेशनल्स के कप्तान युवराज सिंह ने एडमॉन्टन रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों में ही 35 रन ठोंक दिये, उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने दो विकेट से जीत हासिल की।
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, अब वो ग्लोबल टी-20 लीग कनाडा में खेल रहे हैं, जहां युवराज ने दिखाया, कि अभी भी उनके भीतर क्रिकेट बाकी है, उन्होने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से आलोचकों को करारा जबाव दिया है, तो फैंस का दिल जीत लिया है।21 गेंदों में 35 रन
टोरंटो नेशनल्स के कप्तान युवराज सिंह ने एडमॉन्टन रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों में ही 35 रन ठोंक दिये, उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने दो विकेट से जीत हासिल की,
युवी इस पारी के दौरान पुराने रंग में दिखे, उन्होने तीन चौके और तीन छक्के भी लगाये, इस दौरान युवी ने पाकिस्तानी लेग स्पिनर शादाब खान की जमकर धुनाई कर दी।
2 विकेट से जीत
एडमंटन रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन युवराज और दूसरे बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारी की वजह से युवी की टीम 7 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
युवी ने क्रीज पर आते ही आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया, पिछले कुछ मैचों से स्पिनर्स के खिलाफ परेशान दिखने वाले युवराज इस मुकाबले में बेहद आत्मविश्वास से भरे नजर आये, उन्होने शादाब खान की गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाये।
गोनी की शानदार पारी
युवराज के साथ-साथ टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मनप्रीत गोनी ने भी बल्लेबाजी में हाथ दिखाये, उन्होने 12 गेंदों में 33 रन ठोंक दिये, इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और तीन छक्के निकले,
गोनी ने किवी गेंदबाज जिम्मी नीशम के एक ओवर में बीस रन बनाकर मुकाबला एकतरफा कर दिया।
Once a king always a king..— Girishreddy89 (@girishreddy89) July 28, 2019
Flaatt six... Vintage yuvi..#yuvrajsingh #vintageyuvi #TorontoNationals #GT20 pic.twitter.com/gGFOczFcxp


