युवराज सिंह की धुंआधार बल्लेबाजी, 26 गेंदों में ही ठोंक दिये इतने रन

युवराज की बेहतरीन पारी के बावजूद उनकी टीम को आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा, हॉक्स ने आखिरी गेंद पर युवराज की टीम को तीन विकेट से हरा दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का जलवा अब भी कायम है, रिटायरमेंट के बाद युवी ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग खेल रहे हैं, हर दूसरे दिन उनका बल्ला आग उगल रहा है, सोमवार को उन्होने फिर शानदार पारी खेली, टोरंटो नेशनल्स के कप्तान ने विन्निपेग हॉक्स के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 26 गेंदों में ही 45 रन ठोंक दिये,  जिसकी वजह से उनकी टीम 20 ओवर में 216 रन बनाने में सफल रही।

हार का सामना
हालांकि युवराज की बेहतरीन पारी के बावजूद उनकी टीम को आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा, हॉक्स ने आखिरी गेंद पर युवराज की टीम को तीन विकेट से हरा दिया,
बल्लेबाजी में हाथ दिखाने के बाद युवराजे ने गेंदबाजी भी की, जिसमें 2 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

युवी ने पारी संभाली 
टॉस जीतने के बाद हॉक्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया, उनका ये  फैसला गेंदबाजों ने शुरुआती 5 ओवरों में सही साबित किया, चिराग सूरी और इनफॉर्म बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन जल्द ही अपना विकेट गंवा बैठे,
इसके बाद सलामी बल्लेबाज रोड्रिगो थॉमस ने कप्तान युवराज के साथ मिलकर पारी को आगे बढाया, जिसकी वजह से टीम 200 के पार पहुंच गई।

शानदार पारी 
युवराज ने अपनी पारी में दो छक्के और 4 चौके लगाये, हालांकि वो अधशतक से चूक गये, 13वें ओवर में कलीम ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया,
कलीम ने धीमी गति की गेंद पर युवराज के बल्ले का अंदरुनी किनारा लगा, युवी थर्डमैन की दिशा में खेलने की कोशिश कर रहे थे, इसी से चक्कर में उन्होने अपना विकेट गंवा दिया।

पोलार्ड ने मचाया कोहराम
कप्तान के अलावा थॉमस ने 65 और कीरेन पोलार्ड ने 52 रनों की पारी खेली, पोलार्ड ने सिर्फ 21 गेंदों में तीन चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रन ठोंक दिये,
जिसकी खूब चर्चा हो रही है, हालांकि विरोधी टीम ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर युवराज और पोलार्ड की पारी बर्बाद कर दी।