दिल्ली- मालिक की बहन से हो गया प्यार, भाइयों ने पीट-पीट कर ले ली जान
पुलिस के मुताबिक नेतराम की बुरी तरह से पिटाई करने के बाद आरोपितों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी हालत बिगड़ती देख वहां से फरार हो गये।
देश के अलग-अलग हिस्सों से पिछले कुछ महीनों में मॉब लिंचिंग की खबरें आती रहती है, अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही एक 21वर्षीय युवक की 5 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, दरअसल आरोपियों को शक था कि युवक का उनकी बहन से अवैध संबंध है, वारदात शुक्रवार को हुई, मृतक युवक की पहचान नेतराम के रुप में की गई है, पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ही लेकर गये अस्पताल
पुलिस के मुताबिक नेतराम की बुरी तरह से पिटाई करने के बाद आरोपितों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी हालत बिगड़ती देख वहां से फरार हो गये,
रविवार को पुलिस ने पांचों आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपियों में अंबिका प्रसाद, रणजीत, अनिल, सोनू और देशराज हैं।
आरोपितों के घर में काम करता था मृतक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेतराम मुख्य आरोपी अंबिका प्रसाद के घर में घरेलू सहायक के तौर पर काम करता था, अंबिका प्रसाद के बारे में बताया जा रहा है कि
वो आदतन अपराधी किस्म का है, इसके खिलाफ आबकारी और शस्त्र अधिनियम के तहत 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
नेतराम के साथ रह रही थी बहन
अंबिका प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अपने पति के घर से 7 महीने पहले लापता हो गई थी, इस संबंध में उसने पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया था,
लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसकी बहन नेतराम के साथ रह रही है, दोनों के बीच अवैध संबंध है, जिसके बाद उसने नेतराम को सबक सिखाने की ठानी और अपने साथियों के साथ मिलकर नेतराम की पिटाई कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।


