ऑर्टिकल 370 के समर्थन में आई प्रियंका की करीबी विधायक, स्मृति ईरानी ने कही ये बात
रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने हैशटैग ऑर्टिकल 370 के साथ यूनाइटेड वी स्टैंड, जय हिंद लिखा।
जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले ऑर्टिकल 370 को हटाने का ऐलान कर दिया गया है, राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल सोमवार को पास हो गया,अब लोकसभा में इस पर चर्चा हो रही है, रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पार्टी के रुख से अलग अपनी राय रखी है, जिस पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर चर्चित पत्रकार स्मिता प्रकाश तक ने प्रतिक्रिया जाहिर की है।
कांग्रेस विधायक का अलग रुख
ट्विटर पर रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने हैशटैग ऑर्टिकल 370 के साथ यूनाइटेड वी स्टैंड, जय हिंद लिखा, जिस पर एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछ लिया कि आप तो कांग्रेसी हैं,
जिस पर कांग्रेस विधायक ने जबाव देते हुए लिखा मैं एक हिंदुस्तानी हूं। आपको बता दें कि अदिति सिंह 5 बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं, उनका परिवार गांधी-नेहरु परिवार का करीबी माना जाता है। अदिति ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से पढाई की है।
स्मिता प्रकाश का ट्वीट
अदिति के इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए न्यूज एजेंसी एएनआई की एडिटर स्मिता प्रकाश ने लिखा, ये विधायक हैं रायबरेली से, यू नो सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र,
उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग उस पर अजब-गजब कमेंट कर रहे हैं।
स्मृति ने भी किया कमेंट
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इस पर कमेंट किया, उन्होने लिखा ये एक इंडियन है भारत से, आपको बता दें कि कुछ महीने पहले अदिति सिंह और राहुल गांधी की तस्वीरें वायरल हुई थी,
जिसमें कहा गया था कि अदिति गांधी नेहरु परिवार की बहू बनने वाली हैं, इसके बाद इसका खंडन करते हुए अदिति ने कहा था कि वो राहुल गांधी को राखी बांधती हैं।
Ye MLA hain, Rae Bareili se. You know...Soniaji’s constituency. pic.twitter.com/QJlfXZLowj— Smita Prakash (@smitaprakash) August 5, 2019



