2020 नहीं बल्कि 2024 की रणनीति पर काम कर रहे हैं नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर गोटियां सेट करने में लगे
सीएम नीतीश कुमार राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं, वो राजनीतिक समझ के मामले में मोदी और शाह से कतई पीछे नहीं हैं।
लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सफलता ने टीएमसी की बेचैनी बढा दी थी, जिसके बाद 2021 विधानसभा चुनाव के लिये तृणमूल कांग्रेस ने प्रशांत किशोर की कंपनी आईपैक की सेवाएं ली है, खास बात ये है कि ये संगठन जदयू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की है, सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या इसका असर बीजेपी-जदयू के संबंधों पर भी पड़ेगा, राजनीतिक जानकारों के अनुसार फिलहाल तो असर नहीं दिख रहा, लेकिन बीजेपी के लिये चिंता का विषय ये जरुर है कि एनडीए में रहते हुए जदयू नेता विरोधी ममता बनर्जी का साथ क्यों दे रहे हैं।दूरदर्शी सोच रखते हैं सीएम नीतीश
वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेल्लारी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं, वो राजनीतिक समझ के मामले में मोदी और शाह से कतई पीछे नहीं हैं,
हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में जिस तरह से नीतीश ने 2 सीटों से अपनी पार्टी के लिये 17 सीटें हासिल की, ये उनकी दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है, वो हमेशा अपने विकल्पों को खोलकर रखने में यकीन करते हैं।
राजनीतिक गोटी चलते हैं
वरिष्ठ पत्रकार के मुताबिक नीतीश आने वाले आठ दस साल की राजनीति को भांपते और आंकते हुए अपनी राजनीतिक गोटियां चलते हैं, फिलहाल तो एनडीए में आपको सबकुछ ठीक लग रहा है,
लेकिन आने वाले दिनों में क्या होगा, कम ही लोग जानते हैं, नीतीश ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बीजेपी के धुर विरोधी ममता बनर्जी की मदद करने की इजाजत देकर कुछ संकेत दे दिये हैं।
नीतीश टाइप पॉलिटिक्स
कन्हैया भेल्लारी ने कहा कि अगर नीतीश की राजनीति को समझना हो, तो ऑर्टिकल 370 पर जदयू के स्टैंड को समझिये, दो नेताओं ने अलग-अलग बयान दिया,
मंत्री श्याम रजक ने काला दिन बताया, तो बाद में आरसीपी सिंह ने कहा कि अब तो कानून बन चुका है, इसे मानना चाहिये, यही नीतीश कुमार की पॉलिटिक्स है।
2024 की तैयारी
नीतीश की राजनीति को करीब से देखने वालों का कहना है कि सुशासन बाबू 2020 बिहार विधानसभा चुनाव की नहीं बल्कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं,
इस बड़े प्रोजेक्ट के लिये उन्होने अपने बह्मास्त्र प्रशांत किशोर को ड्यूटी पर लगा दिया है, वो नीतीश के लिये रणनीति बनाने के साथ-साथ लॉबिंग का भी काम करेंगे।



