370 के बाद कश्मीरी बहनों से शादी करना दो बिहारी युवकों को पड़ा भारी, पुलिस कर रही तलाश

कश्मीर की दोनों युवतियों ने कहा कि वो बालिग हैं और उन्होने अपनी मर्जी से दोनों भाइयों से बिना जोर-जबरदस्ती के शादी की हैं।

ऑर्टिकल 370 हटने के बावजूद दो कश्मीरी बहनों से शादी करना बिहार के रहने वाले 2 भाइयों के लिये मुसीबत बन गया है, दोनों अपनी पत्नियों को लेकर बिहार के सुपौल स्थित अपने घर पहुंचे, अब कश्मीर पुलिस ने उन्हें रामबिशनपुर गांव से दोनों बहनों के किडनैपिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, इन भाइयों के नाम मोहम्मद तबरेज (26 साल ) और मोहम्मद परवेज (24 साल ) है।

दोनों बहनें बालिग है 
रिपोर्ट के अनुसार नवविवाहिता बहनें बालिग है, युवतियों के पिता ने दोनों भाइयों के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया है,
सुपौल पुलिस के साथ कश्मीर पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह उन्हें गिरफ्तार किया, उससे पहले दोनों बहनों को पुलिस ने अपने साथ ले लिया, फिर चारों को सुपौल कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों बहनों ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराये ।

लड़कियों ने क्या कहा 
कश्मीर की दोनों युवतियों ने कहा कि वो बालिग हैं और उन्होने अपनी मर्जी से दोनों भाइयों से बिना जोर-जबरदस्ती के शादी की हैं, उन्होने कोर्ट से अनुरोध किया कि
उन्हें अपने पति के साथ रहने की इजाजत दी जाए, कोर्ट ने कश्मीर पुलिस को उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेने की मंजूरी दे दी, लड़के के परिवार वालों ने बताया कि दोनों भाई कश्मीर के रामबन जिले के नगमा बनिहाल गांव में राज मिस्त्री का काम करते थे, दोनों चार साल से वहां रह रहे थे।

प्यार हो गया 
काम के दौरान ही दोनों लड़के कश्मीरी बहनों के प्यार में पड़ गये, फिर दोनों ने रिश्ते को आगे बढाते हुए शादी में तब्दील कर ली, दोनों ने शादी अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद की,
तबरेज ने कहा कि ऑर्टिकल 370 खत्म होना हमारे लिये सुनहरा मौका बन गया, क्योंकि हमें पता चला कि अब कोई भी कश्मीरी लड़की से शादी कर सकता है और कश्मीर में रह सकता है, जल्द ही हम चारों ने कश्मीर के मुस्लिम नियमों के मुताबिक निकाह कर लिया।

ससुर ने मामला दर्ज कराया 
निकाह के बाद दोनों जोड़े कश्मीर छोड़कर 16 अगस्त को सुपौल पहुंच गये, इस बीच लड़की के पिता ने दोनों भाइयों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया,
कश्मीरी पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम कानून से बंधे हुए हैं, हमें इन्हें कश्मीर के कोर्ट में पेश करना होगा, जहां दोनों जोड़ियों के किस्मत का फैसला होगा।