कैमरे पर रो पड़े फारुक अब्दुल्ला, कहा ऐसा हिंदुस्तान नहीं देखा, अमित शाह पर बड़ा आरोप

पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे मेरे घर में ही कैद करके रखा गया, ये देखकर दुख होता है, कि देश के गृह मंत्री इस तरह से झूठ बोल रहे हैं।

केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छिन लिया है, इसके साथ ही पुनर्गठन करते हुए जम्मू-कश्मीर को राज्य से केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया है, इस मामले में नेशनल कांफ्रेंस नेता और पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला ने पहली बार टिप्पणी की है, उन्होने कहा कि राज्य के बंटवारे के सरकार के फैसले से उन्हें ऐसा लगा कि किसी ने मेरे शरीर के टुकड़े कर दिये हैं।

कभी ऐसा हिंदुस्तान नहीं देखा 
फारुक अब्दुल्ला ने श्रीनगर स्थित अपने आवास पर एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि मैंने कभी ये हिंदुस्तान नहीं देखा, उन्होने देश से कश्मीर को दोबारा खड़ा करने का आग्रह किया,
अब्दुल्ला ने कहा कि हम हर स्थिति में आपके साथ खड़े हैं, मुझे उम्मीद है कि अब आप भी हमारा साथ देंगे, मैं दुआ करता हूं, कि देश में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की वापसी होगी।

कैद करके रखा 
पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे मेरे घर में ही कैद करके रखा गया, ये देखकर दुख होता है, कि देश के गृह मंत्री इस तरह से झूठ बोल रहे हैं, मालूम हो कि अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा था कि
फारुक अब्दुल्ला को ना तो गिरफ्तार किया गया है और ना ही हिरासत में लिया गया है, वो अपने घर में होंगे, जम्मू-कश्मीर पुनगर्ठन बिल पर फारुक बोले, कि सरकार हमारे दिल के भी टुकड़े कर देगी।

धोखेबाजी की गई
फारुक अब्दुल्ला ने कहा आपको कैसा लगेगा, जब कोई आपके शरीर के टुकड़े कर देगा, ये शरीर हर तरह की मुसीबत के साथ रहा, हर दुश्मन का मिलकर सामना किया,
आज लोग क्या सोच रहें होंगे, कौन इस देश के साथ खड़ा होगा, हमारे साथ धोखेबाजी की गई है, कैसे किसी राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया जा सकता है, कैसे धर्मों को बांटा जा सकता है।