घर में घिरे इमरान खान, हिना रब्बानी ने संसद में धो दिया, वीडियो
इस वायरल वीडियो में पूर्व विदेश मंत्री पाकिस्तानी पीएम इमरान खान पर संसद में हमला बोल रही हैं, वो कह रही हैं कि इमरान खान देश को शर्मिंदा कर रहे हैं।
मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से जब से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान किया है, मानो पाकिस्तान की तो शामत ही आ गई है, अभी तक पूरी दुनिया में पाक की फजीहत करवा रहे वजीर-ए-आजम इमरान खान अब अपने घर में भी घिरते जा रहे हैं, विपक्षी नेता लगातार इमरान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं, इन सब के बीच पूर्व विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होने इमरान को अनाड़ी तक कहा है।देश को शर्मिंदा कर रहे
इस वायरल वीडियो में पूर्व विदेश मंत्री पाकिस्तानी पीएम इमरान खान पर संसद में हमला बोल रही हैं, वो कह रही हैं कि इमरान खान देश को शर्मिंदा कर रहे हैं,
हिना ने कहा कि अगर आप अनाड़ी हैं, तो आपको ट्रेनिंग लेनी चाहिये, मेहरबानी करके आप पहले ट्रेनिंग लेकर आएं।
इमरान से सवाल
हिना रब्बानी खार इतने में ही नहीं रुकी, उन्होने कहा कि जब इस देश का वोट आपको मिला है, तो फिर आप उसे शर्मिंदा मत कीजिए, हिना ने इमरान से सवालिया लहजे में पूछा कि
क्या आप ये उम्मीद नहीं करते कि लोग आपकी इज्जत करें, आपका क्या काम है, क्या आप एक संप्रभु मुल्क नहीं हैं।
वीडियो वायरल
हिना रब्बानी खार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग कह रहे हैं कि हिना ने इमरान को आईना दिखा दिया,
Where former Pak Foreign minister @HinaRKhar completely exposes Pak PM @ImranKhanPTI for making #Pakistan a global laughing stock with his knowledge of history & geography. (hope realisation finally dawns on those in India in awe of 'selected' Pak PM Imm D Dim) pic.twitter.com/mzCR3tDOGE— GAURAV C SAWANT (@gauravcsawant) August 25, 2019


