बौखलाये इमरान खान ने मोदी सरकार के लिये कही ऐसी बात, जावेद अख्तर ने उधेड़ दी बखिया, हो गई बोलती बंद

इमरान खान ने 18 अगस्त को एक के बाद एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला, उन्होने लिखा, कि हिंदुत्ववादी सरकार पाक के साथ-साथ भारत के अल्पसंख्यकों के लिये खतरा है।

जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटने के बाद से पाकिस्तान पगलाया हुआ है, कश्मीर की खुशी पाकिस्तानियों से देखी नहीं जा रही है, इसलिये पड़ोसी देश एक के बाद एक नापाक हरकत कर रहा है, कुछ ऐसा ही पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने किया, जिसके बाद गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने उनकी धज्जियां उड़ा दी, सोशल मीडिया पर उनका ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

इमरान खान ट्वीट
इमरान खान ने 18 अगस्त को एक के बाद एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला, उन्होने लिखा, कि हिंदुत्ववादी सरकार पाक के साथ-साथ भारत के अल्पसंख्यकों के लिये खतरा है,
नेहरु-गांधी के ताने बाने वाले भारत के लिये भी खतरा है, संघ भाजपा की जातिय नरसंहार वाली विचारधारा और नाजी विचारधारा के बीच लिंक को समझना हो, तो बस गूगल कीजिए।

जावेद अख्तर का करारा जबाव
पाकिस्तानी पीएम के इसी ट्वीट का जबाव देते हुए जावेद अख्तर ने लिखा, प्रिय इमरान खान, मैं आपकी इस बात से बेहद प्रभावित हूं, कि आप नेहरू और गांधी के फैब्रिक वाले हिंदुस्तान के लिये इतने चिंतित हैं,
लेकिन ये नेहरु और गांधी का वही ढांचा था, जिसे आपके कायदे-आजम ने 1947 में तोड़ दिया है, क्या आपको याद है।

एक और ट्वीट
जावेद अख्तर इतने में ही नहीं रुके उन्होने एक और ट्वीट किये, उन्होने लिखा, इमरान साहब, अगर मैं भारतीय अल्पसंख्यकों के बारे में आपकी चिंता पर आभार नहीं दिखाऊंगा,
तो ये गलत होगा, मैं कल्पना नहीं कर सकता, अगर आप दूसरों की इतनी परवाह करते हैं, तो अपने देश में तो हिंदूओं, ईसाइयों, अहमदिया मोहजिर और बलूच की सुरक्षा के बारे में कितना सोचते हैं।