आलिया भट्ट की दोस्त से अफेयर पर केएल राहुल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात

केएल राहुल से सवाल पूछा गया कि वो सिंगल या नहीं, तो इस पर उन्होने जबाव देते हुए कहा कि मैं ये सब नहीं जानता, जब मुझे पता चल जाएगा, तो मैं खुद कॉल करके आपको बता दूंगा।

इन दिनों टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल के अफेयर की खबरें मीडिया में छायी हुई है, खबर है कि राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा रंजन को डेट कर रहे हैं, अब पहली बार राहुल ने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, उन्होने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि मैं अखबार पढता ही नहीं इसलिये नहीं जानता कि मेरे बारे में किसने क्या लिखा, मैं सीख चुका हूं, कि निजी जिंदगी को कैसे निजी रखा जा सकता है, फिलहाल मेरा पूरा ध्यान क्रिकेट पर है।

सिंगल है या नहीं ?
केएल राहुल से सवाल पूछा गया कि वो सिंगल या नहीं, तो इस पर उन्होने जबाव देते हुए कहा कि मैं ये सब नहीं जानता, जब मुझे पता चल जाएगा, तो मैं खुद कॉल करके आपको बता दूंगा।
यानी राहुल ने इस सवाल को टालने वाले अंदाज में जबाव दिया, जिससे नई चर्चा शुरु हो गई है।

कौन है आकांक्षा रंजन 
मालूम हो कि आकांक्षा के साथ केएल राहुल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, खुद आकांक्षा ने ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राहुल के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी,
आकांक्षा मॉडल और एक्ट्रेस हैं, वो आलिया भट्ट की करीबी दोस्तों में गिनी जाती हैं, उनके पिता शशि रंजन एक्टर और डायरेक्टर हैं, वो एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष हैं। आकांक्षा की बड़ी बहन अनुष्का भी बॉलीवुड एक्ट्रेस है।

वेस्टइंडीज में हैं राहुल
मालूम हो कि केएल राहुल इन दिनों टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज में हैं,  22 अगस्त से शुरु होने वाले टेस्ट सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते दिखेंगे,
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, शिखर धवन की वापसी की बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया, हालांकि टेस्ट सीरीज में उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। प्रैक्टिस मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, वेस्टइंडीज ए के खिलाफ उन्होने सिर्फ 36 रन बनाये।