अर्जुन कपूर ने आईना देखते हुए पोस्ट की तस्वीर, तो मलाइका अरोड़ा ने बना डाला मजाक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका और अर्जुन कपूर वैसे भी फैशन वीक के तुरंत बाद अमेरिका छुट्टियां बिताने निकल गये थे।
अर्जुन कपूर ने जब अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया होगा, तो शायद सोचा भी नहीं होगा, कि मलाइका अरोड़ा का कुछ इस तरह रिएक्शन आएगा, अर्जुन की तस्वीर पर उनकी कथित प्रेमिका मलाइका अरोड़ा का इस तरह का रिएक्शन आना, सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।बैक स्टेज की तस्वीर
आपको बता दें कि बॉलीवुड के उभरते स्टार की ये तस्वीर लैक्मे फैशन वीक के दौरान बैक स्टेज की है, इस तस्वीर में अर्जुन आईना देख रहे हैं, और इसी अंदाज में उन्होने ये तस्वीर भी पोस्ट की है,
लेकिन इस पर मलाइका अरोड़ा ने जो कमेंट किया, उससे इस तस्वीर की ज्यादा चर्चा होने लगी।
तस्वीर के साथ कैप्शन
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, मिरर मिरर (नॉट) ऑन द वॉल... उन्होने बताया कि ये तस्वीर लैक्मे फैशन वीक के दौरान की है,
जिसमें वो शो स्टॉपर बने थे, मलाइका ने इस तस्वीर पर चुटकी लेते हुए लिखा, वाह क्या ह्यूमर, मलाइका का ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अकसर दिखते हैं साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका और अर्जुन कपूर वैसे भी फैशन वीक के तुरंत बाद अमेरिका छुट्टियां बिताने निकल गये थे,
कुछ दिन पहले ही मलाइका और अर्जुन न्यूयॉर्क में एक साथ छुट्टियां मनाते दिखे थे, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है, दोनों अकसर एक साथ स्पॉट किये जाते हैं।


