अनुच्छेद 370 पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, बदल गये दीदी के सुर

पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अनुच्छेद 370 पर कहा हम ना तो इसे हटाने का समर्थन करते हैं और ना ही विरोध करते हैं।

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने पर पश्चिम बंगाल की सीएम और तृण मूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को पहली बार प्रतिक्रिया दी है, उनके बयान की खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि राज्यसभा में कल टीएमसी सांसद इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन अब ममता दीदी का अंदाज बदला हुआ नजर आया।

ममता बनर्जी का बयान 
पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अनुच्छेद 370 पर कहा हम ना तो इसे हटाने का समर्थन करते हैं और ना ही विरोध करते हैं।
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को हिरासत में लिया गया है, वो कोई आतंकी नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाना चाहिये।

बात करनी चाहिये थी
ममता बनर्जी ने आगे बोलते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 को हटाने से पहले लोगों से बातचीत करनी चाहिये थी, लेकिन सरकार ने एक तरह से ये फैसला कश्मीरियों पर थोपा है,
इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला को भी नहीं बताया गया ।

कल किया था विरोध
मालूम हो कि कल राज्यसभा में जब गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र पेश किया था, तो कांग्रेस के साथ टीएमसी ने भी इसका  विरोध किया था,
राज्यसभा में जमकर हंगामा किया गया था, हालांकि आज ममता बनर्जी के तेवर बदले हुए दिखे, उन्होने कहा कि वो ना तो इसका विरोध कर रही हैं और ना ही समर्थन।