ऑर्टिकल 370 पर मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान, पाकिस्तान की भाषा बोलते हुए कश्मीर की कर दी इस देश से तुलना
मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मोदी और अमित शाह ने उत्तरी सीमा पर जम्मू-कश्मीर को फिलिस्तीन बना दिया है।
अपने बयानों की वजह से अकसर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले पर चुप्पी तोड़ी हैं, उन्होने मोदी सरकार के फैसले की आलोचना की है, अय्यर ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को फिलिस्तीन बना दिया है।कश्मीरियों को रौंदा
द इंडियन एक्सप्रेस में छपे लेख के मुताबिक मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मोदी और अमित शाह ने उत्तरी सीमा पर जम्मू-कश्मीर को फिलिस्तीन बना दिया है,
मोदी-शाह की जोड़ी ने अपने गुरु बेंजामिन नेतन्याहू और मेनकेम बेग से काफी कुछ सीखा है, इन दोनों ने उनसे सीखा है, कि कैसे कश्मीरियों की स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और गरिमा को रौंदना है, जैसे फिलिस्तीन में इजरायल ने रौंदा।
कश्मीर की फिलिस्तीन से तुलना
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने सोची-समझी रणनीति के तहत पहले कश्मीर घाटी में 35 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की,
फिर पाकिस्तानी आतंकी हमले की अफवाह उड़ाकर हजारों अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को जबरदस्ती घाटी से बाहर निकाला और 370 हटाने का ऐलान कर दिया।
मौलिक अधिकारों का हनन
मणिशंकर अय्यर ने आगे बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 400 से ज्यादा स्थानीय नेताओं को हिरासत में लिया, कश्मीर में स्कूल, कॉलेज, दुकान, होटल,
पेट्रोल पंप और गैस आउटलेट को बंद कर दिया, कश्मीर घाटी में रह रहे माता-पिता का देश के दूसरे हिस्सों में रह रहे अपने बेटे-बेटियों से संपर्क नहीं हो पा रहा, मौलिक अधिकारों के नाम पर कश्मीर के लोगों के मौलिक अधिकारों को खत्म किया जा रहा है।


