ऑर्टिकल 370 से बौखलाये मसूद अजहर ने मोदी के खिलाफ उगला जहर, दी गीदड़भभकी

मसूद अजहर ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छिना गया है, उससे लगता है कि भारत सरकार ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है, अब आतंकी मसूद अजहर ने धमकी दी है, मसूद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भी भारत कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगा, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई हमलों  के मास्टरमाइंड का ये बयान मैसेजिंग ऐप्प टेलीग्राम से सामने आया है।

क्या कहा आतंकी ने 
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार आतंकी मसूद अजहर ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छिना गया है, उससे लगता है कि भारत सरकार ने अपनी हार स्वीकार कर ली है,
अजहर ने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से मुस्लिम अपना हक खो देंगे, भारत के बड़े कारोबारी कश्मीर में जमीन खरीद लेंगे। मसूद अजहर ने धमकी देते हुए कहा कि कश्मीर के लोग भारत के मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

मोदी ने अच्छा नहीं  किया 
जैश-ए-मोहम्मद सरगना ने कहा कि पीएम मोदी ने कश्मीर से संवैधानिक दर्जा छीनकर अच्छा नहीं  किया, अजहर ने धमकी देने वाले अंदाज में कहा कि
मुजाहिद्दीन अपने मकसद के करीब पहुंच चुके हैं, अजहर का ये कथित मैसेज फरान जेफरी के नाम से सामने आया है, जिसने कहा है कि कश्मीर में जिहाद का अध्याय पूरा हो चुका है।

कश्मीरी मुस्लिम अस्तित्व खो देंगे 
आतंकी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोचते हैं कि अगर कश्मीर से विशेष चर्चा छीन लेंगे, तो फिर भारत के हिंदू पूंजीवादी पूरे कश्मीर को खरीद लेंगे,
फिर पर्यटन और गलत तरीकों से पैसा कमाएंगे, जबकि कश्मीरी मुस्लिम अपना अस्तित्व खो देंगे, लेकिन हम भारत का ऐसा सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे।