मोदी सरकार खाते में दे रही है 15 लाख रुपये, बैंक के बाहर लगी लंबी कतार
केरल में गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैली कि मोदी सरकार सभी के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डालने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने वाले हैं, ये खबर सोशल मीडिया पर ऐसे फैली कि लोग बैंक में अपना खाता खुलवाने के लिये पहुंच गये, लोग धूप में घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि ये खबर मात्र एक अफवाह थी, तो उन लोगों को काफी निराशा हाथ लगी।कहां फैली अफवाह
दरअसल केरल में गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैली कि मोदी सरकार सभी के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डालने जा रही है, मैसेज में दावा किया गया कि पोस्टल बैंक में जिसके खाते होंगे,
उन्हीं लोगों को ये लाभ मिलेगा, सोशल मीडिया के इस मैसेज को सच मानकर लोग बड़ी संख्या में पोस्टल बैंक में खाता खुलवाने के लिये बैंक और पोस्ट ऑफिस के बाहर कतार में खड़े हो गये।
वादे पूरे करने जा रही
कतार में खड़े लोगों को पता नहीं था कि किसी ने उनके साथ मजाक किया था, कतार में खड़े लोगों ने बताया कि सरकार प्रधानमंत्री द्वारा किये गये 15 लाख रुपये के वादे को पूरा करने जा रही है।
इसी को सच मानकर लोग दोपहर तक लाइन में खड़े रहे।
तीन दिनों में 1000 से ज्यादा खाते
केरल के प्रख्यात पर्यटन स्थल मुन्नार के चाय बागानों में काम करने वाले हजारों लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, लेकिन वो अपनी मजदूरी छोड़ बैंक के बाहर लाइन में लगे दिखाई दिये,
बताया जाता है कि अकेले मुन्नार डाकघर में पिछले तीन दिनों में 1050 से ज्यादा नये खाते खोले गये, पहले देवीकुलम आरडीओ ऑफिस के बाहर ऐसी भीड़ थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया, कि सरकार बेघरों के लिये जमीन -मकान देने की योजना बना रही है। जिसके बाद सभी अपना काम छोड़ बैंक के बाहर लाइन लगाने पहुंच गये।


