पीएम मोदी को राखी बांधने के लिये दिल्ली पहुंची उनकी पाकिस्तान बहन, भाई के लिये मांगी खास दुआ

कमर जहां ने कि वो अपनी मां के साथ कराची से अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आई थीं, जब से यहां आई, उसके बाद यही की होकर रह गई।

रक्षा बंधन पर बहन अपने भाई की सलामती के लिये उनकी कलाई पर राखी बांधती है, ऐसी ही एक बहन है, जो अपने भाई को राखी बांधने आई है, तो खूब चर्चा हो रही है, जी हां, इस बहन का नाम कमर जहां है, और वो पीएम मोदी को राखी बांधने के लिये दिल्ली आ चुकी हैं, आपको बता दें कि कमर जहां पिछले 24 सालों से पीएम मोदी को राखी बांध रही है।

24 साल से बांध रही मोदी को राखी 
कराची से कई साल पहले अहमदाबाद आकर बसी कमर जहां ने बताया कि पिछले 24 साल से वो पीएम मोदी को राखी बांध रही हैं,
उन्होने नरेन्द्र मोदी के साथ अपने भाई-बहन के रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा कि जब मोदी बीजेपी के साधारण कार्यकर्ता थे, तब से उनके हाथ पर राखी बांध रही हूं। कमर जहां ने कहा कि मोदी शुरु से ही लोगों के लिये काम करने में विश्वास रखते हैं, उनकी मेहनत, लगन और ईमानदारी का ही नतीजा है कि वो आज देश के प्रधानमंत्री हैं, इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती, कि मेरे भाई देश के पीएम हैं, मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं मोदी की बहन हूं।

भाई को मिले नोबेल पुरस्कार
पीएम मोदी की मुंहबोली बहन कमर जहां ने कहा कि विष्णु से उनके लिये दुआ करती थी, कि वो मुख्यमंत्री बनें, जब सीएम बन गये, तो पीएम बनने के लिये दुआ करती थी,
अब जब प्रधानमंत्री भी बन गये, तो दुआ करती हूं, कि उन्हें नोबेल पुरस्कार मिले, हर बार मेरी यही दुआ है कि मेरे भाई को और कामयाबी मिले।

राखी भी बांधूगी और भाषण भी सुनूंगी 
कमर जहां ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन दो बड़े त्योहार एक दिन पड़ रहे हैं, वो पीएम मोदी को राखी बांधने जाएंगी, साथ ही स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अपने भाई का भाषण भी सुनेंगी।
कमर ने बताया कि मोदी उनसे बेहद प्यार करते हैं, उनकी हर चीज का खास ध्यान रखते हैं, वो राखी पर इस बार अपने भाई के लिये सरप्राइज गिफ्ट भी लाई है।

लकी हूं हिंदुस्तान में हूं
कमर जहां ने आगे बोलते हुए कहा कि वो अपनी मां के साथ कराची से अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आई थीं, जब से यहां आई, उसके बाद यही की होकर रह गई, मेरे नसीब में हिंदुस्तान था,
मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं,  कि मैं पाक में नहीं बल्कि हिंदुस्तान में हूं।