बड़ा खुलासा - अभिनंदन की जान लेना चाहता था पाकिस्तान, रची थी ऐसी साजिश

बालाकोट में भारतीय वायुसेना की ओर से की गई कार्रवाई से बौखलाये पाक ने अपने एफ-16 लड़ाकू विमान से दो दिन बाद ही भारत के नियंत्रण रेखा में घुसने की कोशिश की, तब विंग कमांडर अभिनंदन मिग -21 से एफ-16 को मार गिराया था।

पाकिस्तानी लड़ाकू विमान एफ-16 को पाक में घुसकर मार गिराने वाले वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान सुरक्षित भारत लौट गये, हालांकि उनके बारे में नया खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान उन्हें मार देना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, आइये आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है, क्यों पाकिस्तान अभिनंदन का जान लेना चाहती थी।

कम्युनिकेशन सिस्टम जाम 
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार अगर विंग कमांडर अभिनंदन  के मिग-21 में एंटी जैमिंग तकनीक होती, तो वो भारत से संदेश मिलते ही सीमा पर ही लौट सकते थे,
उन्हें पाकिस्तान में उतरने से बचाया जा सकता था, पाक चाहता था कि भारतीय वायुसेना का विमान का कम्युनिकेशन सिस्टम जाम कर दिया जाए, जिसके बाद वो विमान को घेर कर मार सके।

14 फरवरी को पुलवामा हमला 
आपको बता दें कि बीते 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था, इस हमले में 40 से ज्यादा भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे,
इस हमले के ठीक 13 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाक के बालाकोट में घुसकर कई आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया था, इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना मिली थी।

एफ-16 मार गिराया 
बालाकोट में भारतीय वायुसेना की ओर से की गई कार्रवाई से बौखलाये पाक ने अपने एफ-16 लड़ाकू विमान से दो दिन बाद ही भारत के नियंत्रण रेखा में घुसने की कोशिश की,
तब विंग कमांडर अभिनंदन मिग -21 से एफ-16 को मार गिराया था, हालांकि वो पाक की सीमा में घुस गये, बाद में अंतरराष्ट्रीय दबाव की वजह से पाकिस्तान ने भारतीय जवान को वापस भारत को सौंप दिया।