गीदड़भभकी के बाद अब गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान, इमरान के मंत्री ने पीएम मोदी को दिया ये ऑफर

इमरान के विदेश मंत्री ने कहा कि क्या भारत अपने निर्णयों की समीक्षा के लिये तैयार हैं, हम भी अपने निर्णयों की समीक्षा कर सकते हैं, समीक्षा दोनों ओर से होगी, यही शिमला समझौता कहता है। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि यदि भारत कश्मीर पर अपने कदमों पर पुनर्विचार को राजी हो जाता है, तो इस्लामाबाद इसके खिलाफ राजनयिक संबंधों को कम करने सहित दूसरे निर्णयों की समीक्षा करने को  तैयार है। आपको बता दें कि विदेश मंत्री की ये टिप्पणी जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले के बादक पाक द्वारा भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित किये जाने के एक बाद आयी है, पाक ने ये भी घोषणा किया है, कि भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेगा, पाक ने भारत से अपने फैसले पर फिर से सोचने को कहा है।

समीक्षा दोनों ओर से हो
इमरान के विदेश मंत्री ने कहा कि क्या भारत अपने निर्णयों की समीक्षा के लिये तैयार हैं, हम भी अपने निर्णयों की समीक्षा कर सकते हैं, समीक्षा दोनों ओर से होगी,
यही शिमला समझौता कहता है। हालांकि गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान द्वारा घोषित कदमों पर आक्रोश जाहिर किया और कहा कि जम्मू-कश्मीर पर फैसला भारत का आंतरिक मामला है।

मोदी सरकार का फैसला 
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को सोमवार को खत्म कर दिया और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।
अब इस पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के फैसले को चुनौती देने के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जाने का फैसला लिया है।

सैन्य विकल्प पर विचार नहीं 
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि पाक सैन्य विकल्प पर विचार नहीं कर रहा, इसकी जगह हम मौजूदा स्थिति से निपटने के लिये राजनीतिक, कूटनीतिक और कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
आपको बता दें बात-बात पर गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकल गई है, वो खुद को लाचार और बेबस पा रहा है, क्योंकि आर्थिक रुप से भी पाकिस्तान मुश्किल से सामना कर रहा है, हालांकि इमरान खान ट्विटर मे माध्यम से जहर उगल रहे हैं और दूसरे देशों के पास मदद के लिये गिड़गिड़ा रहे हैं।