प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की दस खास बातें, 2 मिनट में पढिये, ऑर्टिकल 370 पर कही बड़ी बात, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
पीएम मोदी ने तीनों सेना के बीच तालमेल बिठाने के लिये चीफ ऑफ डिफेंस पद का ऐलान किया, सेना के इतिहास में ये पद पहली बार बनेगा।
देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, हर तरफ जश्न का माहौल है, इस खास मौके पर पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह लालकिले के प्राचीर से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया, पीएम ने अपने भाषण में जल संकट, ऑर्टिकल 370, जनसंख्या विस्फोट और न्यू इंडिया का जिक्र किया, पीएम ने तीनों सेना के बीच तालमेल बिठाने के लिये चीफ ऑफ डिफेंस पद का ऐलान किया, सेना के इतिहास में ये पद पहली बार बनेगा, आइये जानते हैं कि पीएम मोदी के भाषण की दस खास बातें।
ये धरती हमारी मां है, मुझे इसे तबाह करने का हक नहीं है, इसे सूखा, बीमार करने का हक नहीं है।
हमें डिजिटल पेमेंट को बढावा देना होगा, अब डिजिटल पेमेंट को हां और नकद पेमेंट के लिये ना का बोर्ड लगाने का समय है।
इस बार लोग दीवाली पर एक-दूसरे को कपड़े का थैला उधार दे सकते हैं, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद होना चाहिये।
तीनों सेना के प्रमुखों पर एक चीफ नियुक्त होगा, जिसे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) कहा जाएगा।
हमने ऑर्टिकल 370 और 35ए को खत्म कर दिया, हम ना समस्याओं को टालते हैं और ना पालते हैं।
आज दुनिया के किसी ना किसी हिस्से में कुछ हो रहा है, भारत ऐसे में मूकदर्शक नहीं बना रहेगा, आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगा।
व्यवस्था में बदलाव जरुरी है, ये भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलनी चाहिये, हमारे इस मिशन में जो रुकावट बन रहे थे, हमने उनकी छुट्टी कर दी।
तीन तलाक को लेकर देश की मुस्लिम बेटियां डर की जिंदगी जी रही थीं, भले ही वो तीन तलाक की शिकार ना बनी हो, लेकिन हमने भारतीय संविधान की भावना का आदर करते हुए मुस्लिम महिलाओं के सम्मान में ये महत्वपूर्ण फैसला लिया।
देश में पीने के पानी के लिये लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, इसलिये सरकार ने हर घर में जल हो, इस ओर कदम बढाते हुए साढे तीन लाख करोड़ रुपये के बजट का बंदोबस्त किया है।



