कपिल शर्मा ने बाहुबली से पूछा सीधा सवाल, एक दिन के लिये प्रधानमंत्री बना दें, तो क्या करेंगे, दिया ऐसा जबाव

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
सुपरस्टार प्रभास के इस जबाव के बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

चर्चित टीवी शो द कपिल शर्मा शो में इस सप्ताह साहो की टीम आने वाली है, साहो के लीड स्टारकास्ट प्रभास और श्रद्धा कपूर कपिल शर्मा के साथ मस्ती करते दिखेंगे, इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रभास  और श्रद्धा के साथ कॉमेडी किंग कपिल जमकर मस्ती कर रहे हैं, इस शो में बाहुबली प्रभास भी बहुत ही मस्ती के साथ जबाव दे रहे हैं।

कपिल शर्मा के सवाल
कपिल प्रभास से सवाल पूछ रहे हैं, आपको बता दें कि प्रभास कम बोलने के लिये जाने जाते हैं, लेकिन कपिल के इस शो में प्रभास खुलकर बातें कर रहे हैं,
शो के दौरान स्टार कॉमेडियन उनसे पूछते हैं कि दर्शक जानने चाहते हैं कि अगर प्रभास को एक दिन के लिये प्रधानमंत्री बना दिया जाए, तो वो क्या करेंगे, इस पर स्टार एक्टर ने भी मुस्कुराते हुए ऐसा जबाव दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

प्रभास का जबाव
कपिल शर्मा के इस सवाल पर प्रभास ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो इंडस्ट्री में इंटरव्यू बंद कर देंगे, सुपरस्टार के इस जबाव के बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।
आपको बता दें कि प्रभास साउथ फिल्मों के बड़े सुपरस्टार हैं, उनकी फिल्म बाहुबली ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिये थे।

दो हजार की चोरी 
कपिल ने साहो में दो हजार करोड़ रुपये की चोरी की कहानी को लेकर भी चुटकी ली, उन्होने कहा कि फिल्म में प्रभास  होंगे, तो उसमें चोरी भी दो हजार करोड़ रुपये की ही होगी,
क्योंकि अगर 10 करोड़ की चोरी रखेंगे, तो डायरेक्टर कहेगा कि 100 करोड़ तो हमारा एक्टर ही ले रहा है, ऐसे में चोरी भी बड़ी होनी चाहिये।