ये थी अरुण जेटली का आखिरी ख्वाहिश, बताते हुए भावुक हो गये इंडिया टीवी वाले रजत शर्मा, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ ने कहा कि जब वो उनसे आखिरी बार मिलने गये थे, तो उन्हें उनकी बातों से आभास हो गया था, कि अब वो और नहीं बचेंगे।
बीजेपी के कद्दावर नेता अरुण जेटली अब इस दुनिया में नहीं रहे, रविवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, कई लोग जेटली से जुड़ी अपनी यादों को साझा कर रहे हैं, पूर्व वित्त मंत्री से करीब 46 साल की दोस्ती रखने वाले चर्चित पत्रकार और इंडिया टीवी के संपादक ने कई बातें बताई, भावुक रजत शर्मा ने ये भी बताया कि अरुण जेटली की आखिरी इच्छा क्या थी।भावुक दिखे रजत शर्मा
अरुण जेटली के निधन के बाद शनिवार शाम रजत शर्मा आज की बात शो में नजर आये, वैसे तो ये शो शनिवार को प्रसारित नहीं होता है, लेकिन रजत शर्मा खास जेटली के लिये ही ये शो करने पहुंचे,
भावुक पत्रकार ने कहा कि आज उन्होने 46 साल पुराना दोस्त, संरक्षक और बड़ा भाई खो दिया, जब वो 17 साल के थे, तो पहली बार उनकी मुलाकात हुई थी, जेटली ने उन्हें सिखाया था कि कठिन हालातों में भी कैसे जिया जाता है।
जेटली को हो गया था आभास
इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ ने कहा कि जब वो उनसे आखिरी बार मिलने गये थे, तो उन्हें उनकी बातों से आभास हो गया था, कि अब वो और नहीं बचेंगे,
आखिरी इच्छा
रजत शर्मा से बात करते हुए अरुण जेटली ने कहा था कि वो जानते हैं कि उनकी बीमारी बेहद बढ चुकी है, लेकिन अगर वो बीमारी से सकुशल बच आए,
तो सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेना चाहेंगे, घर पर रहेंगे, किताबें पढेंगे, अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा @RajatSharmaLive ने बताया क्या थी अरुण जेटली जी की आखिरी इच्छा?#AlvidaJaitleyJi | Watch Full Show: https://t.co/TccvPlwaro pic.twitter.com/P1IiHT7Sq0— India TV (@indiatvnews) August 25, 2019


