राखी सावंत ने गलती से पोस्ट कर दी पति की तस्वीर, हनीमून मना रही हैं 'ड्रामा क्वीन'

हाल ही में राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होने 28 जुलाई को जेडबल्यू मैरियट होटल में शादी की थी, लेकिन इस डर से उन्होने शादी की बात सार्वजनिक नहीं की।

बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत इन दिनों एक नये ड्रामे की वजह से सुर्खियों में हैं, दरअसल राखी  ने पहले दुल्हन के लिवास में अपनी तस्वीरें पोस्ट की,
फिर ये ऐलान किया कि उन्होने गुपचुप शादी कल ली, हालांकि उन्होने शादी की  तस्वीरों में अभी तक अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया है, उन्होने अभी तक पूरी तरह से अपने पति को सीक्रेट रखा है। सोशल मीडिया पर कई लोग राखी की शादी को झूठ मान रहे हैं, लेकिन अह राखी ने अपने हनीमून  की तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें उनकी एक गलती से उनके पति नजर आ गये।

उनके पति दिख रहे 
दरअसल हनीमून की इन तस्वीरों में राखी सावंत ने सन ग्लासेस पहन रखा है, इन्हीं सन ग्लासेस में राखी की तस्वीर लेते हुए उनके पति दिख रहे हैं,
अगर आप तस्वीर को जूम करके देखेंगे, तो आपको राखी के चश्मे में एक शख्स की तस्वीर नजर आएगी, हालांकि इसमें चेहरा साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन एक बात तो साफ है कि वाकई राखी अपने पति के साथ हनीमून पर निकली है, राखी ने इन तस्वीरों को पोस्ट कर  लिखा, मेरा हनीमून पिक्चर्स, मेरा पति बेस्ट है मैं उससे प्यार करती हूं।

पति की तस्वीर
इससे पहले हर कोई राखी सावंत से गुजारिश कर रहा था कि वो अपने पति की तस्वीर दिखाये, राखी ने शादी के बाद से अब तक पति की तस्वीर साझा नहीं की है,
जिसके बाद लोग मान रहे थे कि उनकी शादी की खबरों में कोई गोलमाल है, लेकिन अब लगता है कि वाकई राखी ने शादी कर ली है, लेकिन  उनके पति कैमरे के सामने नहीं आना चाहते हैं।

गुपचुप की शादी
आपको बता दें कि हाल ही में राखी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होने 28 जुलाई को जेडबल्यू मैरियट होटल में शादी की थी,
लेकिन इस डर से उन्होने शादी की बात सार्वजनिक नहीं की, कि उन्हें लगा कि अब फिल्मों में काम नहीं मिलेगा, राखी के मुताबिक उन्हें पति लंदन में रहते हैं और वो शादी के बाद भी भारत में ही रहेंगी।