इस वजह से राखी सावंत के पति नहीं दिखा रहे चेहरा, ड्रामा क्वीन का नया खुलासा

राखी सावंत ने इस बात का भी खुलासा किया, कि आखिर क्यों उनके पति सामने नहीं आ रहे हैं।

बीते 28 जुलाई को बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत की शादी की खबर सामने आई थी, पहले तो राखी ने इसे ब्राइडल फोटोशूट बताया, लेकिन फिर उन्होने अपने शादी की बात कबूल ली, उन्होने बताया कि उनके पति का नाम रितेश है, वैसे तो राखी ने अपने पति के बारे में कई बातें बताई, लेकिन अभी तक उनका चेहरा सामने नहीं आया है।

पति क्यों नहीं आ रहे सामने 
राखी सावंत ने इस बात का भी खुलासा किया, कि आखिर क्यों उनके पति सामने नहीं आ रहे हैं, हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में राखी ने कहा कि मेरे पति को मीडिया पसंद नहीं है,
उनको किसी के सामने आना पसंद नहीं था, शादी तो परिवार के बीच होती है, दुनिया को थोड़े ना इसमें बुलाना होता है।

ऐसे शुरु हुई थी लव स्टोरी 
अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए राखी सावंत ने कुछ दिन पहले कहा था कि मेरा पहला टीवी इंटरव्यू देखने के बाद ही वो मेरे फैन बन गये थे, उन्हें जानने के बाद मैंने जीजस से बहुत प्रार्थना की,
कि मैं उन्हीं की पत्नी बनूं, वो ख्वाहिश तो पूरी हो गई, ईश्वर की मुझ पर कृपा है, हमने व्हाट्सएप्प पर चैट शुरु की, उन्होने मुझे व्हाट्सएप्प पर ही प्रपोज किया, मेरी मां, भाई और सभी लोग काफी एक्साइटेड हैं, शादी के समय वो सभी जेडब्लयू मैरियट होटल में मौजूद थे, होटल में हमने हिंदू और क्रिश्चियन वेडिंग की, उससे पहले उसी दिन कोर्ट मैरिज भी की।

अगले साल बच्चा
स्पॉटब्वॉय को दिये इंटरव्यू में ड्रामा क्वीन ने कहा कि उन्हें फिलहाल मां बनने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है, मैं अगले साल 2020 में बच्चे का प्लान कर रही हूं,
आपको बता दें कि राखी ने बताया था कि उनके पति रितेश ट्रंप के साथ काम करते हैं, इसे लेकर भी तरह-तरह की बातें की जा रही है।