अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए राखी सावंत ने कही ऐसी बात, हो रही जमकर ट्रोल
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
वीडियो में ड्रामा क्वीन कह रही हैं, दोस्तों नमस्कार अरुण जेटली जी, जो हमारे बीजेपी नेता हैं, जो अब हमारे बीच नहीं रहे।
पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अरुण जेटली के निधन पर कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर भला बुरा कहा जा रहा है, वीडियो में राखी कह रही हैं कि उन्हें अरुण जेटली के निधन के बारे में 10 दिन पहले से ही पता था, जिसके बाद राखी को ट्रोल किया जा रहा है।
क्या कह रही हैं राखी
वीडियो में ड्रामा क्वीन कह रही हैं, दोस्तों नमस्कार अरुण जेटली जी, जो हमारे बीजेपी नेता हैं, जो अब हमारे बीच नहीं रहे, मैंने तो एक हफ्ते पहले नहीं बल्कि 10 दिन पहले ही कह दिया था,
मुझे कभी-कभी ऐसे स्वप्न आते हैं, जिसमें मुझे पता चल जाता है, पता नहीं ये इश्वरीय ताकत है, भगवान का शुक्रिया, कि मुझे इश्वरीय ताकत है।
जेटली को श्रद्धांजलि
वीडियो में राखी सावंत ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि भी दिया, उन्होने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे,
राखी ने ये भी कहा कि अरुण जेटली जी को पूरा देश याद रखेगा, लेकिन उनके निधन के बारे में पहले से पता होने की बात कहकर राखी ट्रोलर्स ने निशाने पर आ गई।
शादी की वजह से चर्चा में
राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है, राखी ने एक एनआरआई युवक रितेश से शादी की है, हालांकि अभी तक उनकी कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है,
जिसकी वजह से कुछ लोगों को आशंका है कि राखी सुर्खियों में बनी रहने के लिये ऐसे ड्रामा करती रहती हैं, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें



