रानू मंडल ने नये वीडियो से लूट ली महफिल, आवाज से मुग्ध हो गया पूरा हॉल

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
इस वीडियो में रानू मंडल खचाखच भरे हॉल में लोगों के सामने गाना गाती दिख रही हैं, वहीं रानू की सुरीली और दमदार आवाज पूरे हॉल में गूंज रही है।

रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल ऐसी मशहूर हुई, कि आज देश में हर कोई उन्हें स्टार के तौर पर पहचानने लगा है, रानू को हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगरे के तौर पर डेब्यू भी करवा दिया है, वहीं इतनी पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद रानू एक के बाद एक कई शोज में पहुंच रही हैं, हर शो में कोई ना कोई गाना गाकर सभी को अपनी आवाज से मुग्ध कर रही हैं, रानू का एक नया वीडियो सामने आया है, जो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

नया वीडियो 
इस वीडियो में रानू मंडल खचाखच भरे हॉल में लोगों के सामने गाना गाती दिख रही हैं, वहीं रानू की सुरीली और दमदार आवाज पूरे हॉल में गूंज रही है,
वीडियो को देखकर मालूम होता है कि ये किसी ईवेंट का वीडियो है, इंस्टाग्राम पर रानी के एक फैन पेज ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि ये रानू का पहला स्टेज शो है, जो पश्चिम  बंगाल के नवद्वीप में आयोजित किया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Renu Mondal Teem (@ranumondal_teem) on
तालियां बजा रहे लोग
इस वीडियो की खास बात ये भी है कि स्टेज पर रानू मंडल के साथ वो शख्स भी खड़े हैं, जिन्होने रानू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था,
जिसकी वजह से वो रातों-रात मशहूर हो गई, हालांकि रानू जिस अंदाज में गा रही हैं, उन्हें देखकर लग नहीं रहा है कि ये उनका पहला स्टेज शो है।

रेलवे स्टेशन पर गाती थी गाना 
रानू की निजी जिंदगी की बात करें, तो मशहूर होने से पहले गरीबी का आलम ये था कि रानू रेलवे स्टेशन पर कोने में बैठकर भीख मांगती थी, वो गाना गाकर लोगों का मनोरंजन करती थी,
उनकी आवाज सुनकर वहां से गुजरने वाले लोग पैसे या खाने की कुछ चीजें उन्हें दे दिया करते थे, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें