जानिये, कौन है वो शख्स, जिसके दो मिनट के वीडियो ने रानू मंडल को रातों-रात बना दिया स्टार

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाती रानू मंडल को को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करने वाले इस शख्स का नाम अतींद्र चक्रवर्ती है।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है, ये वीडियो है रानू मंडल का, जो अब हिमेश रेशमिया के साथ उनकी फिल्म का टाइटल ट्रैक गा रही हैं, रानू मरिया मंडल वही औरत हैं, जिन्हें कुछ दिन पहले एक वीडियो में रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाते हुए सुना गया था, उनकी आवाज और सुर इतने मधुर थे, कि हर कोई उनकी तारीफ करने लगा, सोशल मीडिया की वजह से वो रातों-रात स्टार बन गई। लेकिन ये खबर रानू के बारे में नहीं है, बल्कि उस शख्स के बारे में है, जिसके दो मिनट के वीडियो ने रानू की जिंदगी ही बदल दी।

कौन है ये शख्स
पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाती रानू मंडल को को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करने वाले इस शख्स का नाम अतींद्र चक्रवर्ती है, जो पेशे से समाज सेवक हैं,
अतींद्र ने जब रानू को रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाते सुना, तो अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया, अतींद्र वहां अपने दोस्त  के साथ पहुंचे थे, उन्हें उनका गाना काफी पसंद आया।

फेसबुक पर पोस्ट किया 
अतींद्र ने इस वीडियो को पहले फेसबुक पर पोस्ट किया, हालांकि उन्हें भी शायद इस बात का अंदाजा नहीं था, कि उनके द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो रानू मंडल की जिंदगी ही बदल देगा,
इन दिनों रानू मंडल जहां भी जा रही हैं, अतींद्र उनके साथ ही नजर आ रहे हैं।

हिमेश रेशमिया ने कराई बॉलीवुड एंट्री
बीते गुरुवार को लोगों को तब सबसे ज्यादा हैरानी हुई, जब रानू मारिया मंडल की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की खबर सामने आई, हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम के जरिये जानकारी दी,
कि उनके फिल्म में रानू मंडल गाना गाएगी, हिमेश के साथ वो स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करती हुई भी नजर आई, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें