रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगने वाली महिला की रातों-रात बदली किस्मत, बॉलीवुड से मिल रहे ऑफर, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
रानू मंडल को बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म में गाना ऑफर किया है, हाल ही में हिमेश के साथ रानू का एक गाना वायरल हो रहा है।

आपको वो महिला तो याद ही होगी, जिनका कुछ दिन पहले एक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से वीडियो वायरल हुआ था, ये महिला लता दीदी का गाना एक प्यार का नगमा ... गाकर भीख मांग रही थी, वहीं पर किसी शख्स ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिससे इस महिला की किस्मत ही बदल गई, जी हां, इस महिला का नाम रानू मंडल है।

हिमेश का ऑफर
रानू मंडल को बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म में गाना ऑफर किया है, हाल ही में हिमेश के साथ रानू का एक गाना वायरल हो रहा है,
इस वीडियो में रानू अपनी बेहतरीन आवाज में गाना गाती दिख रही हैं, वहीं पास खड़े हिमेश उनकी आवाज में गाना सुनकर मुग्ध हो रहे हैं, हिमेश ने इस वीडियो को पोस्ट कर बताया कि तेरी मेरी कहानी नाम से ये गाना उनकी आने वाली फिल्म हैप्पी हार्डी और हीर से है, जिसे उन्होने रानू के साथ रिकॉर्ड किया है।

रिएलिटी शो में भी आएंगी नजर
इसके अलावा रानू टीवी रिएलिटी शो सुपरस्टार सिंगर नाम के एक नये शो में भी दिखेंगी, बताया जा रहा है कि रानू आने वाले सिंगिंग रिएलिटी शो में हिमेश रेशमिया और जजेस के साथ भाग ले रहे बच्चों से भी मुलाकात करेंगी,
रानू की आवाज से हिमेश काफी इंप्रेस्ड हैं, मीडिया से बातचीत में उन्होने कहा  कि सलमान भाई के पिता सलीम अंकल ने मुझे सलाह दी थी कि जब भी तुम लाइफ में किसी टैलेंटेड इंसान से टकराओ तो उसे कभी जाने मत दो।

रेलवे स्टेशन पर मांगती थी भीख
मालूम हो कि रानू एक रेलवे स्टेशन के पास लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा है... गाते हुए भीख मांग रही थी, तभी किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया,
जो खूब वायरल हुआ, रानू खुद कहती हैं कि ये मेरी दूसरी जिंदगी है, मैं इसे बेहतर बनाने की कोशिश करुंगी, रानू को वैसे तो अब तक कई ऑफर मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें सबसे बड़ा  गिफ्च उनके बेटी के रुप में मिला, जो दस साल पहले बिछड़ गई थी, वीडियो वायरल होने से मां-बेटी मिल गई।