वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत से मांगी माफी, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा से बात करते हुए कहा कि कई बार जल्दी आउट होने से आप हताश हो जाते हैं, जब भी मैं रन नहीं बना पाता, तो निराश हो जाता हूं।

टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया था, इस जीत के नायक तेज गेंदबाज दीपक चाहर रहे, जिन्होने 4 रन देकर तीन विकेट झटके, इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली, पंत पिछले दो मुकाबलों में काफी खराब शॉट खेलकर आउट हुए थे, लेकिन तीसरे टी-20 में उन्होने कोई गलती नहीं की, और सीमित ओवरों में अपना दूसरा अर्धशतक ठोंका, हालांकि पंत की इस धमाकेदार पारी के बाद कुछ ऐसा हुआ कि टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा को उनसे माफी मांगनी पड़ी।

रोहित ने मांगी माफी
दरअसल मैच के बाद हिटमैन रोहित शर्मा ने बीसीसीआई टीवी पर पंत का इंटरव्यू किया, इस दौरान उन्होने ऋषभ संत कहकर उन्हें बुलाया,
हालांकि उन्हें तुरंत अपनी गलती का एहसासे हुआ और उन्होने अहले ही पल उनसे माफी मांग ली, रोहित की इस बात पर ऋषभ भी मुस्कुराते हुए नजर आये, पंत ने रोहित से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे ये पारी खेलने के बाद अच्छा लगा, मैं रन नहीं बना पाने की वजह से निराश हो रहा था, लेकिन मैंने अपनी प्रोसेस पर ध्यान दिया और मुझे अच्छे नतीजे मिले।

रन नहीं बनाने से निराश था
ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा से बात करते हुए कहा कि कई बार जल्दी आउट होने से आप हताश हो जाते हैं, जब भी मैं रन नहीं बना पाता, तो निराश हो जाता हूं,
उसके बाद मैं फिर अच्छे प्रदर्शन के लिये कुछ अलग सोचता हूं, कई बार ऐसा होता है, कि मैं सही फैसले लेने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता हूं, क्रिकेट में ऐसा होता रहता है।

आखिरी ओवर तक ले जाना चाहता था मैच 
युवा बल्लेबाज ने आगे कहा कि जब मैं कप्तान विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी कर रहा था, तो हमारा ध्यान बड़ी साझेदारी करने पर था, हम मैच को आखिरी ओवर में ले जाने की सोच रहे थे,
क्योंकि आखिर में 7-8 ओवरों में रन रेट बढाया जा सकता था, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें